Smart TV खरीदने जा रहे हैं? उससे पहले LED और QLED में फर्क जान लीजिए, जानें कौन-सा रहेगा बेस्ट
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Aug 2025 1:29 PM
LED टीवी और QLED टीवी में क्या अंतर होता है? जानिए किसे खरीदना ज्यादा फायदेमंद है
LED और QLED टीवी अपनी-अपनी खासियत और खूबियों के साथ आते हैं. इसी वजह से कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि कौन-सा टीवी खरीदना ज्यादा बढ़िया रहेगा. आज हम आपको इनके बीच का फर्क बताएंगे और ये भी समझाएंगे कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा बेस्ट रहेगा.
Smart TV: त्योहारों का सीजन शुरू हो चूका है ऐसे में घर के कई समान की जरूरतें बढ़ जाती है. उसमे से एक होती है टीवी. हर कोई चाहता है घर में एक बढ़िया डिस्प्ले वाली टीवी हो, ताकि मस्ती और एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना हो जाए. मार्किट में आने वाली स्मार्ट टीवी (Smart TV) की डिमांड बीते कुछ सालों में काफी बढ़ी है. अब टीवी सिर्फ सीरियल या मूवी देखने तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उस पर गाने सुनने से लेकर ढेर सारे फीचर्स का मजा लिया जा सकता है.
लेकिन दिक्कत तब आती है जब लोग यह तय नहीं कर पाते कि उनके लिए कौन सी टीवी सही रहेगी LED वाली या फिर QLED वाली. अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में उलझे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको इन दोनों टीवी के बीच अंतर समझाने वाले हैं और ये भी बताएंगे कि आपके लिए कौन सा ऑप्शन बढ़िया रहेगा. सच तो ये है कि दोनों ही टीवी (Smart TV) जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी देती हैं और एंटरटेनमेंट का मजा बढ़ा देती हैं, लेकिन इनमें से कौन-सी खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा होगा, आइए आज आपको बताते हैं.
LED TV क्या होता है?
आजकल ज्यादातर लोग अपने घर में LED TV लगवाते हैं. LED का मतलब है लाइट एमिटिंग डायोड. इसमें छोटी-छोटी लाइट्स (डायोड) का इस्तेमाल होता है, जो स्क्रीन को रोशन करती हैं. इन लाइट्स को कभी स्क्रीन के पीछे लगाया जाता है तो कभी किनारों पर. इसी वजह से एलईडी टीवी बाकी टीवी के मुकाबले पतले और स्टाइलिश दिखते हैं.
इनका कॉन्ट्रास्ट लेवल अच्छा होता है, ब्राइटनेस भी जबरदस्त मिलती है और बिजली भी कम खर्च होती है. इसकी टेक्नॉलजी तस्वीरों को ज्यादा साफ और असली जैसे रंगों में दिखाई पड़ती है. गहरे काले और चमकीले रंगों की वजह से पिक्चर क्वालिटी बेहतर हो जाती है. यही वजह है कि एलईडी टीवी किसी भी कमरे या माहौल में शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं.
फायदे:
- कम दाम में मिलता है.
- ब्राइटनेस और पिक्चर क्वालिटी ठीक-ठाक रहती है.
- लंबे समय तक चल जाता है.
- बिजली भी कम खाता है.
कमियां:
- काला रंग उतना गहरा नहीं दिखता.
- साइड से देखने पर क्वालिटी थोड़ी गिर जाती है.
- रंग और कंट्रास्ट QLED जितने दमदार नहीं होते.
QLED TV क्या होता है?
QLED टीवी दरअसल एक तरह की नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जिसका मतलब है Quantum Dot Light Emitting Diode. आजकल लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये देखने का मजा और भी ज्यादा सिनेमाई बना देती है. नॉर्मल LED टीवी के मुकाबले QLED टीवी की पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर्स ज्यादा दमदार होते हैं.
इसमें एक खास क्वांटम डॉट लेयर लगी होती है, जो बैकलाइट के साथ मिलकर रंगों को और ज्यादा चमकीला और नैचुरल बनाती है. यही वजह है कि ये टीवी उजाले वाले कमरों में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है. आसान भाषा में कहें तो QLED टीवी आपको और ज्यादा साफ, शार्प और कलरफुल व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा मजा आता है. LED टीवी के मुकाबले QLED टीवी बाजार में महंगे मिलते हैं.
फायदे:
- स्क्रीन की ब्राइटनेस ज्यादा तेज और रंग भी एकदम नैचुरल लगती है.
- बड़ी स्क्रीन साइज में आसानी से मिल जाती है.
- इसमें स्क्रीन जलने (बर्न-इन) की टेंशन नहीं रहती.
- लंबे समय तक टिकाऊ रहती है.
कमियां:
- ब्लैक कलर OLED जितना गहरा नहीं दिखता.
- दाम थोड़ा ज्यादा होता है.
यह भी पढ़ें: 55 इंच वाले Smart TV पर मिल रहा है 75% का डिस्काउंट, पिक्चर और साउंड क्वालिटी ऐसी कि घर बन जाए सिनेमा हॉल
यह भी पढ़ें: Smart TV की जरूरत नहीं, Lumio Arc 7 अब हर दीवार का बना देगा स्क्रीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










