BSNL सस्ते दाम में दे रहा 180 दिनों के लिए अनलिमिटेड फायदे, मम्मी-पापा बोलेंगे यही रिचार्ज करो!

Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Jul 2025 1:30 PM

विज्ञापन

बीएसएनएल 599 रुपये रिचार्ज प्लान

BSNL ने एक बार फिर अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के जरिए प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है. पिछले कुछ वर्षों में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपनी नेटवर्क कनेक्टिविटी में काफी सुधार किया है और अब यूजर्स को देशभर में 4G सर्विस मिलने लगी हैं. आइए कंपनी के 180 दिनों वाले प्लान पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ाने के लिए समय-समय पर किफायती प्लान पेश करती रहती है. कंपनी के जिस प्लान के बारें में हम बात करने जा रहे वो नया तो नहीं है लेकिन जबरदस्त जरूर है. इस प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है. इसके अलावा बीएसएनएल कई अन्य बजट फ्रेंडली प्लान भी अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में लाती रहती है जिनमें भरपूर फायदा मिलता है. आइए डिटेल में जानते है इस प्लान में हमें क्या-क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.

BSNL का 180 दिन वाला बजट प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने साल की शुरुआत में एक किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया था जिसकी वैधता 180 दिनों की है. इस प्लान की कीमत 897 रुपये है और इसमें यूजर्स को कम खर्च में कई बेनिफिट्स मिलती हैं.

इस रिचार्ज के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है. इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS और पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी दी जाती है.

जहां तक डेटा की बात है इस प्लान में कुल 90GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की दैनिक डेटा लिमिट तय नहीं की गई है. यूजर्स अपनी सुविधा अनुसार इस डेटा का इस्तेमाल एक दिन में या धीरे-धीरे पूरे 180 दिनों में कर सकते हैं.

निजी कंपनियां ₹900 वाले प्लान में क्या ऑफर कर रही हैं?

अगर बात करें Jio, Airtel और Vi के प्रीपेड प्लानों की तो करीब 900 रुपये खर्च करने पर इन कंपनियों द्वारा अधिकतम 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. वहीं, केवल वॉइस कॉलिंग वाले प्राइवेट प्लान्स की कीमत लगभग 500 रुपये तक होती है जिनकी वैधता 84 से 90 दिनों के बीच होती है. इनमें से सिर्फ Vi ही ऐसा ऑप्शन देती है जिसमें 180 दिन की वैधता मिलती है लेकिन इसके लिए ग्राहकों को BSNL की तुलना में काफी ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है.

Jio का जबरदस्त प्लान, 98 दिनों तक भरपूर डेटा और Free JioHotstar, कीमत जान झूम उठेंगे आप

Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola