बस ₹1 में मिलेगा डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, नये यूजर्स जल्दी करें, BSNL ऑफर बस कल तक
Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Nov 2025 12:11 PM
बीएसएनएल का 1 रुपये ऑफर
BSNL 1 Rs Offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL नये ग्राहकों को बस 1 रुपये में नया 4G सिम दे रही है. साथ ही 30 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा भी नए सिम के साथ दे रही है.
BSNL 1 Rs Offer: अगर आप अपने दादा-दादी या मम्मी के लिए नया सिम लेना चाहते हैं, तो फिर BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. क्योंकि, देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL सिर्फ 1 रुपये में नया 4G सिम दे रही है. दरअसल, दिवाली के खास मौके पर अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए कंपनी नये ग्राहकों के लिए खास दिवाली बोनांजा ऑफर लेकर आई थी. इस ऑफर के तहत कंपनी नये यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में नया 4G सिम और साथ में कई सारे फायदे भी दे रही है. ऐसे में सस्ते में नया सिम लेने और BSNL नेटवर्क से जुडने का अच्छा मौका है. लेकिन जल्दी करिए, क्योंकि कल 15 नवंबर को ये ऑफर खत्म हो रहा है. आइए जानते हैं, डिटेल्स में इसके बारे में.
क्या है BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर?
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिवाली के मौके पर नये यूजर्स के लिए कई सारे ऑफर्स पेश किये थे. इन ऑफर्स में 1 रुपये वाला ऑफर भी शामिल है. इस 1 रुपये वाले ऑफर के तहत, कंपनी नये यूजर्स (जिन्होंने पहले कभी BSNL सिम का इस्तेमाल नहीं किया है) को सिर्फ 1 रुपये में नया 4G सिम दे रही है. यानी कि आप अगर BSNL से जुड़ना चाहते हैं, तो आप सिर्फ 1 रुपये में BSNL का नया सिम ले सकते हैं.
किन यूजर्स को मिलेगा इस ऑफर का फायदा?
बीएसएनएल के इस ऑफर का फायदा सिर्फ नये यूजर्स को ही मिलेगा, जो अब तक बीएसएनएल सर्विस से नहीं जुड़े हैं.
1 रुपये में क्या मिलेंगे फायदे?
1 रुपये में कंपनी न सिर्फ BSNL का 4G सिम दे रही है, बल्कि इसके साथ कई सारे बेनिफिट्स भी दे रही है. 1 रुपये में नये यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा कंपनी दे रही है.
कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं, बस अपने BSNL के नजदीकी सेंटर में जाना है. यहां आपको अपने आइडेंटिटी प्रूफ के लिए आधार कार्ड देकर जरूरी KYC प्रोसेस पूरी करें. इसके बाद ऑफर के तहत आपसे 1 रुपये का चार्ज लिया जाएगा और आपको BSNL का नया 4G सिम दिया जाएगा. इसके बाद सिम एक्टिव होते ही आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिल जाएगी, जिससे आप अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री मैसेजिंग का फायदा उठा सकेंगे.
कब तक है ऑफर?
BSNL का ये दिवाली बोनांजा स्कीम 15 नवंबर तक चलने वाला है. यानी की आपके पास बस कल भर का समय है.
यह भी पढ़ें: 250 रुपये से भी कम में ये कंपनी दे रही 30 दिन की वैलिडिटी, साथ में 2GB डेली डेटा भी
यह भी पढ़ें: BSNL भी चली JIO की राह, घटा दी कई प्लान्स की वैलिडिटी, यूजर्स को झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










