250 रुपये से भी कम में ये कंपनी दे रही 30 दिन की वैलिडिटी, साथ में 2GB डेली डेटा भी
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Nov 2025 2:47 PM
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान
BSNL Cheapest Recharge Plan: बीएसएनएल अपने यूजर्स को 250 रुपये से भी कम में 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है. जिसमें आपको 2GB डेली डेटा का भी फायदा मिलेगा. जानिए इस प्लान के बेनिफिट्स के बारे में.
BSNL Cheapest Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जानी जाती है. अपने 4G सर्विस को रोलआउट करने के बाद कंपनी ने कई सारे सस्ते प्लान्स लॉन्च भी किये हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को किफायती दामों में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा दे रही है. सबसे खास बात तो यह है कि, कंपनी के पोर्टफोलियो में सिर्फ 28 दिन ही नहीं बल्कि पूरे 30 दिन वाला प्लान भी लिस्टेड है. जिसकी कीमत 250 रुपये से कम है. ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं और मंथली रिचार्ज प्लान खरीदते हैं, तो फिर आपके लिए ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में.
BSNL का 30 दिनों वाला प्लान | BSNL 30 Days Validity Plan
BSNL के पोर्टफोलियो में 30 दिनों वाला प्लान भी शामिल है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है. साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा भी. डेटा कि बात करें तो कंपनी अपने इस किफायती प्लान में डेली 2GB डेटा का फायदा भी दे रही है. वहीं, कीमत कि बात करें तो इस प्लान की कीमत सिर्फ 229 रुपये है. ऐसे में डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को डेली 8 रुपये से भी कम खर्च में कॉलिंग और डेटा का अच्छा-खासा फायदा मिलेगा.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
BSNL का ये 229 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो कम पैसे में डेटा और कॉलिंग दोनों बेनिफिट्स चाहते हैं. साथ ही ये प्लान उनके लिए भी अच्छा ऑप्शन हैं, जो अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं. ऐसे में 250 रुपये से कम में उनका नंबर भी एक्टिव रहेगा और कॉलिंग-डेटा का फायदा भी मिलेगा.
BSNL का 229 रुपये वाला प्लान कितने दिनों के लिए वैलिड है?
बीएसएनएल का यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.
इस प्लान में यूजर्स को क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?
इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 फ्री SMS प्रति दिन का फायदा मिलता है.
डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कितनी रहती है?
2GB डेली लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है, जिससे बेसिक ब्राउजिंग या WhatsApp चैट जैसी हल्की एक्टिविटीज की जा सकती है.
BSNL यूजर्स की मौज, 225 रुपये में मिल रहा डेली 2.5GB डेटा, साथ में 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा
BSNL का सीनियर सिटीजन्स को बड़ा तोहफा! पेश किया सालभर चलने वाला ‘सम्मान प्लान’, मिलेंगे ढेरों फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










