ePaper

BSNL का सीनियर सिटीजन्स को बड़ा तोहफा! पेश किया सालभर चलने वाला ‘सम्मान प्लान’, मिलेंगे ढेरों फायदे

Updated at : 23 Oct 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL Samman Plan

BSNL Samman Plan

BSNL Samman Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए और सस्ते प्लान लॉन्च करती रहती है. इस बार कंपनी ने सीनियर सिटिजन के लिए एक खास तोहफा दिया है. BSNL ने बुजुर्गों के लिए ‘सम्मान प्लान’ नाम का नया प्लान पेश किया है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है.

विज्ञापन

BSNL Samman Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ‘सम्मान प्लान’ पेश किया है.  यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. यानी यह प्लान सीनियर सिटीजन्स के लिए बनाया गया है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि यह सस्ता होने के बाद भी इसकी वैलिडिटी पूरे एक साल की है. यह उन बुजुर्ग ग्राहकों के लिए एकदम सही है जो बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं. इस प्लान में यूजर्स की सभी जरूरी जरूरतों का ख्याल रखा गया है और इसमें बेसिक से ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

BSNL का सम्मान प्लान

BSNL का सम्मान प्लान की कीमत 1812 रुपये रखी गयी है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है. इस प्राइस में पूरे 365 दिनों वाला प्लान एक काफी बढ़िया डील बनती है. बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा का फायदा दिया जा रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, और यूजर्स इस प्लान को 18 नवंबर 2025 तक ही रिचार्ज कर पाएंगे. यानी आपके पास इसे लेने का अच्छा खासा समय दिया गया है. नए यूजर्स के लिए BSNL की तरफ से एक फ्री सिम कार्ड भी दिया जा रहा है. 

BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर

कंपनी अपने 1 रुपये वाला ऑफर को जारी रखे हुए है, जिसके तहत नए यूजर्स को फ्री 4G सिम के साथ एक महीने की फ्री मोबाइल सर्विस दी जा रही है. इससे यूजर्स BSNL के अपग्रेड किए गए 4G नेटवर्क का एक्सपीरियंस ले सकेंगे.

इस 30 दिन के फ्री ऑफर में यूजर्स को डेली 2GB डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, वो भी फ्री सिम कार्ड के साथ. कुल मिलाकर, BSNL का यह ऑफर ग्राहकों के लिए काफी बढ़िया सौदा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: चाहिए नया सिम? तो बेस्ट है BSNL का 1 रुपये वाला स्कीम, नए यूजर्स को मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेटा हर दिन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola