AC Storage Tips: गर्मी गयी, सर्दी आयी! अब कुछ महीने नहीं पड़ेगी एसी की जरूरत, जाने इसे स्टोर करने का आसान तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Oct 2025 11:37 AM

विज्ञापन

ac storage tips in winter

AC Storage Tips: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और हल्की सर्दियां भी आ चुकी है. बहुत लोग पूरे ठंड का मौसम में अपने एसी को यूज नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों से हैं तो ये जानना है कि उसे सही तरीके से कैसे स्टोर करें. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

AC Storage Tips: आधा अक्टूबर बीत चुका है और हल्की-हल्की ठंड ने भी अब दस्तक दे दी है. महीना खत्म होने तक पूरी तरह से सर्दियों का मौसम आ जाएगा. सर्दियां आते ही गर्मियों में यूज होने वाला एसी का इस्तेमाल भी कम हो जाता है. कुछ लोग इसे पूरी ठंड बंद रखते हैं, तो कुछ काफी कम समय के लिए यूज करते हैं. अगर आप भी उनलोगों में से जो सर्दियों में अपने एसी को बिलकुल यूज नहीं तो उसे स्टोर कर देना एक सही फैसला होगा. अब सवाल ये आता है कि एसी को स्टोर कैसे किया जाए. टेंशन मत लीजिए, आइए आपको बताते हैं.

सर्विसिंग कराएं

एसी को स्टोर करने से पहले उसकी सर्विसिंग करवाना बहुत जरूरी है. ऐसा करने से जब आप अगले साल गर्मियों में एसी यूज करेंगे तो उसपर गंदगी नहीं जमेगी और मशीन भी बढ़िया तरीके से काम करेगी. सर्विसिंग के लिए आप किसी अच्छे टेक्नीशियन को घर पर बुला कर करवा सकते हैं.

आउटडोर यूनिट को साफ कर के ढक दें 

एसी की आउटडोर यूनिट धूल, बारिश और धूप के सीधे कॉन्टैक्ट में रहता है, जिससे उसके परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. सर्दियों में जब एसी इस्तेमाल नहीं हो रहा हो, तो इसे वॉटरप्रूफ कवर से ढक दें. इससे अंदर नमी, धूल और कीड़े-मकोड़ों नहीं जाते. लेकिन ढकने से पहले उसकी सफाई कर लें. सफाई के लिए आप हल्के ब्रश या वैक्यूम क्लीनर की मदद ले सकते हैं.

AC का प्लग निकाल दें 

जब एसी को स्टोर रहे हों तो उसका प्लग सॉकेट से निकाल देना चाहिए. ऐसा करने से बिजली की फालतू खपत नहीं होती और किसी तरह का शॉर्ट सर्किट या पावर फ्लक्चुएशन का खतरा भी नहीं होता है. 

रिमोट से बैटरी निकाल दें

जब एसी लंबे समय तक यूज में न हो तो रिमोट से बैटरी निकालकर अलग रख देना सही होता है. ऐसा इसलिए क्यूंकि बैटरी लीक होने या खराब होने का खतरा रहता है. अगर बैटरी लीक हो गयी तो बैटरी रिमोट के सर्किट को नुकसान पहुंच सकता है.

AC को कवर से ढक दें

जब सर्दियों में लंबे समय तक एसी इस्तेमाल नहीं होता है, तो उसके अंदर धूल, मिट्टी और नमी जम जाती है. इन्हीं सब चीजों को रोकने के लिए आप उसे साफ मोटे कवर या प्लास्टिक शीट से ढक दें. कवर लगाने से यूनिट के पार्ट्स सेफ रहते हैं और अगली बार चालू करने पर परफॉर्मेंस भी बेहतर मिलती है.

यह भी पढ़ें: Cooler और AC को हिंदी में क्या कहते हैं? अच्छे-अच्छों को नहीं पता इसका सही जवाब

यह भी पढ़ें: AC को लगातार कितने घंटे चला सकते हैं? सालों से ठंडी हवा खाने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola