Arattai App: स्वदेशी WhatsApp या अमेरिकी कनेक्शन? जानिए पूरी सच्चाई

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Oct 2025 2:40 PM

विज्ञापन

Arattai App का अमेरिकी कनेक्शन?

Zoho का Arattai ऐप खुद को स्वदेशी बताता है लेकिन इसका पता अमेरिका का है. जानिए क्या है इस Made in India चैट ऐप का असली कनेक्शन और कितना सुरक्षित है यूजर्स के लिए

विज्ञापन

हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट में एक महिला ने अपना ब्लॉक हुआ WhatsApp अकाउंट बहाल करने की अपील की, तो जजों ने मजाक में कहा- Arattai इस्तेमाल करो. लेकिन इस एक लाइन ने Arattai ऐप को अचानक सुर्खियों में ला दिया. Zoho कंपनी का यह ऐप खुद को भारत का स्वदेशी WhatsApp बताता है, लेकिन इसके पते ने लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि यह अमेरिका का है!

अमेरिका में पता, लेकिन दावा भारत का?

Arattai ऐप के डेवलपर का पता Google Play और App Store पर Pleasanton, California (USA) दिखाया गया है. Zoho के फाउंडर श्रीधरवेम्बु ने एक्स पर कहा कि यह पुराना रजिस्ट्रेशन एड्रेस है, जो पहले टेस्टिंग के समय इस्तेमाल हुआ था, और असल डेटा भारत में ही स्टोर होता है. कंपनी का कहना है कि भारत में उसके सर्वर मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में हैं, और सारा यूजर डेटा यहीं रहता है.

क्या अमेरिका का पता कानूनी खतरा बन सकता है?

साइबर लॉ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी ऐप का पता अमेरिका में है, तो वह US कानूनों के दायरे में आ सकता है. इसका मतलब है कि अमेरिकी एजेंसियां उस ऐप से यूजर डेटा मांग सकती हैं. अगर Arattai ऐसा करने से इंकार करता है, तो Google या Apple उसे अपने स्टोर से हटा भी सकते हैं.

क्या Arattai ऐप सुरक्षित है?

Zoho के अनुसार, Arattai में voice और videocalls पहले से end-to-end encrypted हैं, लेकिन textchats के लिए यह फीचर अभी टेस्टिंग में है.

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक सारे मैसेज पूरी तरह एन्क्रिप्टेड नहीं होंगे, तब तक यूजर डेटा पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता.

क्या वाकई देसी विकल्प बन पाएगा Arattai?

Arattai का मकसद है भारत में WhatsApp जैसा भरोसेमंद Made in India चैट प्लैटफॉर्म बनाना. लेकिन अमेरिकी एड्रेस और सुरक्षा सवालों के बीच, यूजर्स के मन में अब भी शंका है- क्या यह सच में 100% स्वदेशी है या सिर्फ नाम का?

Zoho ने लॉन्च किये स्मार्ट AI एजेंट्स, जानिए कैसे बदलेंगे आपके काम का तरीका

Arattai ऐप ने तोड़ा रिकॉर्ड: 10 मिलियन डाउनलोड, Zoho का स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

Zoho Arattai वो फीचर लाया जो WhatsApp ने अभी तक नहीं दिया

Zoho Arattai ऐप बना WhatsApp किलर, लेकिन क्या आपकी चैट सुरक्षित है?

श्रीधर वेम्बू ने बताया अरट्टाई ऐप का रहस्य, 20 साल की मेहनत का फल

Gpay, PhonePe, Paytm की तरह Arattai से भी कर पाएंगे पेमेंट, श्रीधर वेम्बु जल्द ला रहे Zoho Pay

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola