Apple का बड़ा फैसला: India में iPhone चोरी या नुकसान पर पहली बार मिलेगी पूरी सुरक्षा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Nov 2025 4:33 PM

विज्ञापन

ऐपलकेयर प्लस इंडिया कवर

Apple ने AppleCare Plus में iPhone चोरी और नुकसान का कवर जोड़ा. नये मासिक प्लान ₹799 से शुरू. ग्राहकों को 60 दिन तक लेने का मौका.

विज्ञापन

भारत में AppleCare Plus हुआ और भी पावरफुल

Apple ने भारत में अपने Apple Care Plus प्लान को बड़ा अपग्रेड दिया है. अब iPhone यूजर्स को पहली बार चोरी और नुकसान दोनों की कवरेज मिलेगी. कंपनी ने नयी कीमतों और मासिक प्लान की भी घोषणा कर दी है, जिससे iPhone सुरक्षा अब पहले की तुलना में सस्ती और आसान हो गई है.

क्या बदला है नये Apple Care Plus में?

पहले Apple Care Plus में केवल accidental damage की अनलिमिटेड सुविधा मिलती थी. अब इसमें चोरी का कवर, गुम या नुकसान का कवर, दोनों शामिल कर दिये गए हैं. यह सुविधा पहले सिर्फ कुछ ग्लोबल मार्केट में थी, अब भारतीय यूजर्स को भी इसका लाभ मिलेगा.

कितनी कीमत से शुरू होगा नया प्लान?

Apple ने नये Apple Care Plus Theft & Loss प्लान की शुरुआती कीमत ₹799 प्रति माह तय की है. प्लान की अंतिम कीमत जिन बातों पर निर्भर करेगी, उनमें आपके iPhone मॉडल, फोन की कीमत, उसकी कैटेगरी, iPhone 17 सीरीज की भारत में कीमत ₹82,900 से ₹2,29,900 तक जाती है, और प्लान की लागत इसी के आधार पर बदलती है.

अब वार्षिक ही नहीं, मासिक भुगतान भी

पहले Apple Care Plus का भुगतान केवल Yearly था, लेकिन अब यूजर्स के लिए नया Monthly प्लान जोड़ा गया है.

  • मासिक प्लान: ₹799 से शुरू
  • यूजर जितने समय चाहें, प्लान चालू रख सकते हैं
  • यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए खास है, जो एकबार में पूरी रकम देना नहीं चाहते.

अब 60 दिन तक ले सकेंगे प्लान, खरीद के दिन ही जरूरी नहीं

  • अब Apple ने एक और राहत दी है
  • पहले Apple Care Plus केवल डिवाइस खरीदते समय ही लिया जा सकता था
  • अब यूजर्स को 60 दिन तक का समय मिलेगा
  • यानी खरीदारी के बाद भी दो महीने के भीतर प्लान एक्टिवेट किया जा सकता है.

Apple का बयान: भारत में सुरक्षा को लेकर कंपनी गंभीर

Apple VP काइआन ड्रेंस के अनुसार, नया प्लान भारतीय ग्राहकों को आत्मविश्वास और पूर्ण सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से iPhone यूजर्स को ग्लोबल लेवल की सुरक्षा भारत में भी किफायती रेट पर मिलेगी.

India में चांदी काट रही Apple, रेवेन्यू में जबरदस्त ग्रोथ

Apple और Issey Miyake का जादू! iPhone Pocket बना टेक और फैशन का कमाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola