Apple और Issey Miyake का जादू! iPhone Pocket बना टेक और फैशन का कमाल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Nov 2025 6:01 PM

विज्ञापन

अब iPhone भी पहनेगा Designer Look!

Apple ने Issey Miyake के साथ मिलकर नया iPhone Pocket लॉन्च किया है. यह 3D Knitted Textile Sleeve फैशन और टेक का अनोखा मेल है

विज्ञापन

iPhone Pocket: फैशन और टेक की दुनिया का नया मिक्समैच

Apple ने जापान के मशहूर फैशन ब्रांड Issey Miyake के साथ मिलकर एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया है जो Design और Utility दोनों का परफेक्ट मेल है. नाम है- iPhone Pocket. यह कोई साधारण केस नहीं, बल्कि एक Textile Sleeve है जिसे आप फोन और छोटे जरूरी सामान के साथ कैरी कर सकते हैं.लॉन्च 14 नवंबर से शुरू होगा और यह आठ देशों में उपलब्ध रहेगा, जिनमें अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और चीन शामिल हैं.

एक कपड़े से बना पूरा Pocket

iPhone Pocket को बनाया गया है Miyake की मशहूर A Piece of Cloth फिलॉसफी से प्रेरित होकर. इसमें पूरा Pocket एक ही कपड़े के टुकड़े से बुना गया है- यानी कोई Stitch या Joint नहीं. यह 3D Knitted Fabric इतना लचीला है कि iPhone के साथ Keys, Cards या AirPods तक फिट हो जाते हैं.

Minimal Look, कई रंगों में लॉन्च

iPhone Pocket दो वर्जन में लॉन्च हुआ है- Short Strap और Long Strap

Short Strap वाले मॉडल में 8 रंग मिलेंगे- Lemon, Mandarin, Purple, Pink, Peacock, Sapphire, Cinnamon और Black

Long Strap वाले मॉडल में 3 शेड्स- Sapphire, Cinnamon और Black.

कीमत की बात करें तो Short Strap वर्जन $149.95 और Long Strap वर्जन $229.95 में मिलेगा.

पहनने का नया अंदाज

Apple और Miyake इसे सिर्फ एक Case नहीं, बल्कि Wearable Object कह रहे हैं. इसे आप हाथ में पकड़ सकते हैं, बैग पर लटका सकते हैं, या Crossbody Style में पहन सकते हैं.Design इतना Flexible है कि यह यूजर के साथ Bond बना लेता है, जैसे Yoshiyuki Miyamae ने कहा, हर यूजर अपने iPhone को अपने अंदाज में पहन सके, यही असली मकसद है.

Sustainable और Made in Japan

पूरी तरह Japan में Crafted यह iPhone Pocket Zero Waste 3D-Knitting Technique से बना है, जिससे Material Waste कम होता है. यह Apple की Sustainable Design Philosophy और Miyake की Craftsmanship Heritage दोनों को एक साथ जोड़ता है.

ऐपल के इस आईफोन का मंदा हुआ धंधा, अब आराम से नया मॉडल पेश करेगी कंपनी

iPhone 17 के भीतर छिपा पावर Game! Apple ने नहीं किया इन फीचर्स का शोर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola