ऐपल के इस आईफोन का मंदा हुआ धंधा, अब आराम से नया मॉडल पेश करेगी कंपनी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Nov 2025 3:39 PM
iPhone Air की कमजोर बिक्री से Apple को झटका
iPhone Air 2: ऐपल ने आईफोन एयर 2 की लॉन्चिंग टाल दी है. कमजोर बिक्री और कम मांग के चलते कंपनी अब नया मॉडल 2027 में पेश करेगी
iPhone Air की चमक पड़ी फीकी
Apple का सबसे पतला और Stylish Smartphone iPhone Air, जो सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ था, अब कंपनी के लिए सिरदर्द बन गया है.Design को लेकर तारीफें खूब मिलीं, लेकिन Sales के मामले में फोन ने Apple की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इसी वजह से कंपनी ने अब इसके अगले मॉडल iPhone Air 2 की लॉन्चिंग को फिलहाल रोक दिया है.
अब नहीं होगा 2026 में लॉन्च
The Information की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अब iPhone Air 2 को 2026 में लॉन्च नहीं करेगा. पहले उम्मीद थी कि यह फोन iPhone 18 Pro Series के साथ पेश होगा, लेकिन अब इसे 2027 तक टाल दिया गया है. यानी अगली बार जब Air सीरीज दिखेगी, तो वह शायद iPhone 18 और iPhone 18e के साथ आए.
Production पर भी लगी ब्रेक
कमजोर मांग के चलते Apple ने iPhone Air की Production और Shipment दोनों घटा दी हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि Foxconn ने लगभग सभी Production Lines बंद कर दी हैं और इस महीने के अंत तक फोन की Manufacturing पूरी तरह रुक सकती है.
महंगा Design, फीचर्स में कमी
iPhone Air भले ही पतले Design और Premium Look के लिए जाना गया, लेकिन इसमें सिर्फ Single-Lens Camera, छोटी Battery और एक Speaker ने खरीदारों को निराश किया. वहीं थोड़े से ज्यादा दाम में मिलने वाला iPhone 17 Pro (₹1,34,900) Triple Camera और बेहतर Features के साथ अधिक Value देता है.
क्या होगी Apple की नयी Strategy?
Experts मानते हैं कि Apple अब अपने Mid-Tier Segment की Strategy को दोबारा तय करेगा. यानी आने वाले मॉडल्स में कंपनी Design और Performance दोनों पर बराबर ध्यान देगी, ताकि Sales फिर से रफ्तार पकड़ें.
iPhone 17 के भीतर छिपा पावर Game! Apple ने नहीं किया इन फीचर्स का शोर
Liquid Glass से परेशान थे? iOS 26.1 Update में आया Control Button, ऐसे करें Download
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










