iPhone SE 4 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, कीमत और फीचर्स की डीटेल यहां जानें

Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Feb 2025 9:32 AM

विज्ञापन

iphone SE4

एप्पल अगले सप्ताह iPhone SE 4 लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया मॉडल iPhone 14 से प्रेरित डिजाइन, शक्तिशाली A18 चिप और 48MP कैमरा के साथ आएगा.

विज्ञापन

iPhone SE 4 launch: Bloomberg के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple अपने अगली पीढ़ी के बजट स्मार्टफोन iPhone SE 4 को जल्द ही लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अगले हफ्ते पेश किया जा सकता है, लेकिन बड़े iPhone लॉन्च इवेंट्स की तरह नहीं, बल्कि सिर्फ एक प्रेस रिलीज़ के जरिए. नया iPhone SE 4 पूरी तरह से नया डिज़ाइन लेकर आएगा, जिसमें iPhone 14 जैसा लुक होगा और पारंपरिक Touch ID होम बटन हटाया जाएगा. आइए जानते हैं इसके कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता के बारे में.

iPhone SE 4: डिजाइन 

iPhone SE 4 के डिजाइन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया iPhone SE पुराने मोटे बेजल और Touch ID होम बटन को हटाकर iPhone 14 जैसा मॉडर्न डिजाइन देखा जा सकता है. इसके साथ ही, Apple अपने iPhone लाइनअप से Touch ID को पूरी तरह से हटाने की योजना बना सकता है. कई सारी लीक्स हुई फोटोस की मानें तो में फोन के पीछे सिंगल कैमरा लेंस देखने को मिल सकता है. iPhone SE 4 का डिजाइन बॉक्सी फ्रेम के साथ देखने को मिल सकता है, जिसमें गोल किनारे होंगे, जो iPhone 14 की तरह लगेंगे। साथ ही, इसमें पावर बटन दाईं ओर बरकरार रहेगा.

iPhone SE 4: डिस्प्ले 

माना जा रहा है कि iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED पैनल होगा, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. यह पिछले SE मॉडल्स में इस्तेमाल किए गए LCD स्क्रीन की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा. iPhone SE 4 में नॉच होगी या डायनेमिक आइलैंड, इसे लेकर अब तक अटकलें जारी हैं, लेकिन जल्द ही इस सस्पेंस से पर्दा उठ सकता है.

iPhone SE 4: प्रॉसेसर

लीक्स हुई खबरों के मुताबिक, iPhone SE 4 के अंदर Apple का नया A18 चिप होगा, जो लेटेस्ट iPhone 16 में भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही, यह डिवाइस 8GB रैम के साथ आ सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर होने की उम्मीद है.

iPhone SE 4: कैमरा

कैमरा सेटअप करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होने की संभावना है.

iPhone SE 4: कीमत 

iPhone SE 4 की कीमत अमेरिका में $500 से कम रहने की संभावना है. भारत में इसकी अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये हो सकती है, जबकि दुबई में यह लगभग AED 2,000 में लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस फोन को नए PowerBeats Pro 2 ईयरबड्स के साथ लॉन्च कर सकता है, जिनके 11 फरवरी के आसपास आने की संभावना है.

यह भी पढ़े: iPhone 17 Air होगा Apple का अब तक का सबसे पतला फोन! खूबसूरत डिजाइन और पावरफुल A19 चिप बनाएंगगे इसे खास

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola