iPhone 17 Air होगा Apple का अब तक का सबसे पतला फोन! खूबसूरत डिजाइन और पावरफुल A19 चिप बनाएंगगे इसे खास
Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Feb 2025 4:44 PM
iphone 17 Air
iPhone 17 Air: एप्पल का अब तक का सबसे पतला iPhone, 5.5mm अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन और A19 चिप के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले और 48MP का मुख्य कैमरा देखने को मिलेगा.
iPhone 17 Air: इस साल, Apple अपने iPhone 17 लाइनअप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. खबरों के मुताबिक, कंपनी इस बार अपने पारंपरिक Plus मॉडल को हटाकर iPhone 17 Air पेश करने वाली है. यह नया डिवाइस पतले और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा और इसे Plus मॉडल का अधिक एडवांस वर्जन माना जा रहा है. iPhone 17 Air में अल्ट्रा-थिन डिजाइन, नए डिस्प्ले साइज और पावरफुल A19 चिप देखने को मिलेगी. इसका सीधा मुकाबला Samsung के इस साल अंत में लॉन्च होने वाले Galaxy S25 Edge से होगा, क्योंकि दोनों ही डिवाइस पतले और स्टाइलिश डिजाइन पर फोकस कर रहे हैं. Apple के इस नए डिवाइस को लेकर अब तक क्या कुछ सामने आया है? आइए नजर डालते है.
कैसा रहेगा डिजाइन और डिस्प्ले?
Apple का अपकमिंग iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका सबसे पतला हिस्सा मात्र 5.5mm होगा, जो iPhone 6 से भी कम है. यह डिवाइस 6.6-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसे Pro और Pro Max मॉडल्स के बीच रखा जाएगा. एप्पल अपने आगामी डिवाइस को टाइटेनियम-एल्युमिनियम मिश्रण से बनाने की योजना बना रहा है, जिससे इसकी मजबूती और हल्केपन की खासियत बरकरार रहेगी. खास बात यह है कि iPhone 17 Air में Always-On Display और ProMotion तकनीक को पहली बार नॉन-प्रो iPhones में शामिल किया जाएगा. जहां कुछ रिपोर्ट्स 90Hz रिफ्रेश रेट की ओर इशारा कर रही हैं, वहीं कुछ अन्य लीक के अनुसार, इसमें 120Hz ProMotion भी मिल सकता है.
क्या iPhone 17 Air में मिलेगा A19 चिप?
iPhone 17 Air में एप्पल का नया A19 चिप मिलने की उम्मीद है, जो तेज प्रोसेसिंग स्पीड और बेहतर परफॉरमेंस प्रदान करेगा. माना जा रहा है कि इस मॉडल में एप्पल अपना मूल 5G मोडेम भी पेश कर सकता है, जिससे सुपर-फास्ट और अत्याधुनिक वायरलेस कनेक्टिविटी मिलेगी.
कैमरा में हो सकता है बड़ा बदलाव
iPhone 17 Air में 48MP का मुख्य कैमरा यूजर्स को बेहतरीन स्पष्टता और डिटेल के साथ शानदार इमेज कैप्चर करने की सुविधा देगा. इसके अलावा, कम रोशनी में भी फोटोग्राफी की क्वालिटी बेहतर होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड होगा, जिसमें 24MP का सेल्फी शूटर मिलेगा, जिससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी सेल्फी और FaceTime कॉल्स का बेहतरीन अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़ें: iPhone 16 और Galaxy S25: लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन्स में कौन है बेहतर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










