iOS 26 Released: इन iPhone मॉडल्स के लिए जारी हुआ नया अपडेट, जानें कौन से फीचर्स बदल देंगे पूरा लुक

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Sep 2025 11:29 AM

विज्ञापन

iOS 26 Released

iOS 26 Released: ऐपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS 26 का OTA अपडेट रोलआउट कर दिया है. इसके साथ ही iOS 18.7 का नया वर्जन भी आ गया है. इस अपडेट में कंपनी ने लिक्विड ग्लास डिजाइन दिया है, जिससे आपका iPhone अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और अलग लुक में दिखेगा. आइए जानते हैं इस नए अपडेट को कैसे डाउनलोड करें.

विज्ञापन

iOS 26 Released: पिछले हफ्ते 9 सितंबर को ऐपल ने अपने Awe Dropping इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज को पेश किया है. इस सीरीज के लॉन्च के बाद सभी iPhone यूजर्स को नए iOS 26 अपडेट का इंतजार था. ऐपल ने iOS 26 अपडेट को भी अब ग्लोबल लेवल पर रोल आउट करना शुरू कर दिया है. ऐपल ने 15 सितंबर की रात से ही चुनिंदा डिवाइस के लिए नया अपडेट देना शुरू कर दिया है. इस बार डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं, साथ ही नए AI फीचर्स और प्राइवेसी से जुड़ी अपडेट भी ऐड किए गए हैं. इसे पिछले कई सालों में ऐपल का सबसे बड़ा iOS अपग्रेड माना जा रहा है.

जो लोग अभी iOS 26 पर शिफ्ट नहीं करना चाहते, उनके लिए कंपनी ने iOS 18.7 का अपडेट भी दिया है. अगर आप भी iOS 26 इंस्टॉल करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए इस अपडेट के बाद आपके iPhone में क्या-क्या नया बदलने वाला है.

iOS 26 के फीचर्स

ऐपल के नए iOS 26 अपडेट में कंपनी ने काफी बदलाव किए हैं. इसमें नई डिजाइन स्टाइल, Apple Intelligence फीचर्स और प्राइवेसी के लिए बेहतर टूल्स दिए गए हैं. लेकिन सबसे मजेदार चीज है इसकी लिक्विड ग्लास (Liquid Glass) थीम, जिसमें स्क्रीन पर ऐसा लगता है जैसे सब कुछ लिक्विड इफेक्ट के साथ मूव कर रहा हो और उसमें गहराई भी नजर आती है. इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर घड़ी अब वॉलपेपर के हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाती है. साथ ही, ऐप आइकन भी नए लुक में आए हैं, जो हल्के और डार्क कलर के साथ पहले से ज्यादा क्लीन और स्मार्ट दिखते हैं.

नए अपडेट में iMessages में ट्रांसलेशन का नया फीचर भी ऐड किया गया है. मतलब आप सीधे मैसेज का ट्रांसलेशन कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कॉल करते वक्त भी लाइव ट्रांसलेशन का फायदा उठा पाएंगे. ये फीचर FaceTime ऐप में भी काम करेगा.

किन डिवाइस को मिलेगा iOS 26

  • iPhone 11 सीरीज
  • iPhone 12 सीरीज (12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max)
  • iPhone 13 सीरीज (13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max)
  • iPhone 14 सीरीज (14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max)
  • iPhone 15 सीरीज (15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max)
  • iPhone 16 सीरीज (16e, 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max)
  • iPhone 17 सीरीज (17, 17 Air, 17 Pro, 17 Pro Max)
  • iPhone SE (2nd Gen और उसके बाद के मॉडल)

iOS 26 डाउनलोड करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले अपना iPhone किसी अच्छे और स्टेबल Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर लें.
  • फोन में कम से कम 50% चार्ज होना चाहिए, वरना चार्जर से कनेक्ट कर दें.
  • iPhone में जाएं Settings > General > Software Update पर.
  • यहां आपको iOS 26 का नया अपडेट दिख जाएगा.
  • “Download and Install” वाले ऑप्शन को चुनें, पासकोड डालो और शर्तें मान लें.
  • डाउनलोड पूरा होते ही फोन खुद ब खुद रीस्टार्ट होकर नया iOS 26 इंस्टॉल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Nano Banana AI 3D Statue Prompt: चंद सेकंड में आप भी बना सकते हैं अपना स्टैच्यू, बस लिखें ये छोटा-सा प्रॉम्प्ट

यह भी पढ़ें: iPhone के हर ऐड में आखिर क्यों दिखता है 9:41 का टाइम? स्टीव जॉब्स से जुड़ी है बेहद दिलचस्प कहानी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola