Android 16 Release Date: जानिए नये फीचर्स, किन डिवाइसेज में मिलेगा अपडेट और कैसे करें इंस्टॉल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jun 2025 3:08 PM

विज्ञापन

Android 16 Release Date

Android 16 Release Date: एंड्रॉयड 16 अब Google Pixel डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है और जल्द ही Samsung, OnePlus और अन्य ब्रांड्स के लिए भी रोलआउट होगा. इसमें प्रोग्रेस-सेंट्रिक नोटिफिकेशंस, प्रेडिक्टिव जेस्चर्स, एडवांस्ड कैमरा फीचर्स और बेहतर एक्सेसिबिलिटी जैसे कई नए अपडेट शामिल हैं. जानिए किन डिवाइसेज को सपोर्ट मिलेगा और Android 16 इंस्टॉल करने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Android 16 Release Date: एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन, Android 16, अब Google Pixel डिवाइसेज पर उपलब्ध हो चुका है. इसमें प्रगति दर्शाने वाले नोटिफिकेशन, स्मार्ट जेस्चर, बेहतर कैमरा फीचर्स और सुरक्षा सुधार जैसी कई महत्वपूर्ण खूबियां शामिल हैं. जल्द ही यह अपडेट Samsung Galaxy S25 सीरीज Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 6 सहित अन्य ब्रांड्स जैसे OnePlus और Realme के उपकरणों के लिए भी उपलब्ध होगा.

मुख्य फीचर्स में क्या है खास?

प्रोग्रेस-सेंट्रिक नोटिफिकेशन: अब ऐप्स की प्रगति आपको नोटिफिकेशन में ही दिखेगी

प्रिडिक्टिव फीडबैक: स्मूद जेस्चर और बेहतर नेविगेशन अनुभव

हाइब्रिड ऑटो-एक्सपोजर: मैन्युअल कैमरा कंट्रोल के साथ ऑटोमेटिक बैकग्राउंड अडजस्टमेंट

Ultra HDR और नाइट मोड डिटेक्शन जैसे एडवांस कैमरा ऑप्शंस

इम्प्रूव्ड फोटोपिकर और प्राइवेसी सैंडबॉक्स: फोटो शेयरिंग और डेटा सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत.

किन डिवाइसेज पर मिलेगा Android 16?

Google Pixel Series: Pixel 6, 7, 8, 9, Fold और Tablet

जल्द ही: Samsung, OnePlus, Realme जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसेज.

कैसे करें इंस्टॉल?

Pixel डिवाइस यूजर्स Android Beta Program वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट से लॉगिन करें, डिवाइस सिलेक्ट कर ‘Opt In’ बटन दबाएं और टर्म्स को ऐक्सेप्ट करें. बाकी यूजर्स को स्टेबल वर्जन का इंतजार करने की सलाह दी गई है.

आ गया Android 16, नोटिफिकेशन में मिलेंगे लाइव अपडेट्स, साथ में तगड़ी सिक्योरिटी भी, इन फोन्स में चलेगा सबसे पहले

Android यूजर्स को Google ने दिया 440 वोल्ट का झटका, नहीं कर पाएंगे Chrome का इस्तेमाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola