Airtel अपने इस प्लान में दे रहा 90 दिनों की वैलिडिटी, साथ में कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा भी

Published by : Shivani Shah Updated At : 07 Dec 2025 10:11 PM

विज्ञापन

एयरटेल प्रीपेड प्लान

Airtel 90 Days Validity Recharge Plan: एयरटेल अपने 929 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली डेटा का फायदा भी मिलेगा.

विज्ञापन

Airtel 90 Days Validity Recharge Plan: महंगे होते रिचार्ज प्लान्स के दौर में हर यूजर ऐसे प्लान्स की तलाश में रहता है, जिसमें उन्हें सस्ते में ही लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा का भी फायदा मिले. ऐसे में अगर आप Airtel यूजर हैं, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं. क्योंकि, कंपनी अपने यूजर्स को एक ऐसा प्लान ऑफर करती है, जिसमें 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेली डेटा का भी फायदा मिल रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

Airtel का 90 दिनों वाला प्लान

Airtel के पोर्टफोलियो में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स लिस्टेड हैं, इन्हीं प्लान्स में से एक है 90 दिनों वाला प्लान. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा दे रही है. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा भी मिलेगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है.

Airtel का 90 दिनों वाला प्लान

क्या है कीमत?

कीमत कि बात करें, तो एयरटेल के इस प्लान की कीमत 929 रुपये है. महीने के हिसाब से देखा जाये, तो 309 रुपये हर महीने खर्च होंगे. वहीं, डेली खर्च के हिसाब से करीब 10 रुपये का रोजाना खर्च यूजर्स के पॉकेट पर पड़ेगा. ऐसे में 10 रुपये के डेली खर्च में आप 90 दिन यानी पूरे 3 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही ऐसे यूजर्स जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मैसेजिंग का फायदा चाहिए, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कम बजट में बड़ा फायदा, 500 रुपये से कम में Airtel दे रहा 77 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेजिंग

यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज में चलेंगे 3 सिम, Airtel के फैमिली पोस्टपेड प्लान में डेटा-कॉलिंग से लेकर मिल रहा OTT का भी फायदा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola