एक रिचार्ज में चलेंगे 3 सिम, Airtel के फैमिली पोस्टपेड प्लान में डेटा-कॉलिंग से लेकर मिल रहा OTT का भी फायदा

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :18 Nov 2025 10:27 AM
विज्ञापन
Airtel Postpaid Plan

एयरटेल पोस्टपेड प्लान

अगर आप Airtel पोस्टपेड यूजर हैं, तो फिर Airtel Infinity Family पोस्टपेड प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में आप के साथ-साथ आपके फैमिली में से 2 और लोग बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. जानिए डिटेल्स में इस प्लान के बारे में.

विज्ञापन

Airtel Infinity Family Postpaid Plan: क्या आप भी हर महीने अपना और अपनी फैमिली के नंबर पर अलग-अलग रिचार्ज कर परेशान हो गए हैं और किसी सस्ते ऑप्शन की तलाश में हैं, तो फिर ये खबर जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जिसमें एक ही प्लान में आप और आपकी पूरी फैमिली फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने पोस्टपेड यूजर्स को Infinity Family पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें न सिर्फ यूजर्स के साथ-साथ 2 और मेंबर्स उसका फायदा उठा सकते हैं, बल्कि वे Amazon Prime और JioHotstar का भी फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

क्या है Airtel Infinity Family पोस्टपेड प्लान?

Airtel Infinity Family पोस्टपेड प्लान कंपनी का एक ऐसा कनेक्शन पैक है, जिसे छोटे फैमिली के लिए डिजाइन किया गया है. यानी कि एक ही प्लान में प्राइमरी यूजर के साथ-साथ 2 और यूजर्स का नंबर एक्टिव रह सकता है. आसान शब्दों में कहें तो, नॉर्मल पोस्टपेड प्लान में जहां सिर्फ एक यूजर अपने चुनिंदा प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स का फायदा उठाता हैं, वहीं फैमिली प्लान में यूजर के साथ-साथ 2 और फैमिली मेंबर उस प्लान में मिल रहे बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. कीमत कि बात करें, तो Airtel Infinity Family पोस्टपेड प्लान की कीमत एयरटेल के ऑफिशियल साइट पर 999 रुपये है. हालांकि, प्लान की कीमत के साथ GST अलग से चेकआउट के टाइम एड किया जाएगा. ऐसे में प्लान की कीमत थोड़ी और बढ़ सकती है.

एयरटेल 999 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान

Airtel Infinity Family पोस्टपेड प्लान में क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं?

Airtel Infinity Family पोस्टपेड प्लान में 1 प्राइमरी कनेक्शन के साथ 2 एड ऑन कनेक्शन का बेनिफिट मिलता है. यानी कि 3 यूजर्स एक साथ एक ही प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान में हर महीने 150GB डाटा मिलता है, जिसमें 90GB प्राइमरी यूजर को और बाकी के दो यूजर को 30-30GB डेटा मिलता है. हालांकि, प्लान में शामिल सभी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी.

इस प्लान में और क्या बेनेफिट्स मिलेंगे?

हां, इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलेगा. इसके अलावा 6 महीने के लिए फ्री Amazon Prime मेंबरशिप का फायदा भी मिलेगा. इतना ही नहीं, यूजर्स इस प्लान में Apple Music, Apple TV+ सब्सक्रिप्शन, 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज, Perplexity Pro AI, फ्री हेलो ट्यून्स, फ्री फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट और तो और Airtel Xstream Play प्रीमियम जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे.

क्या पहले से पोस्टपेड यूजर ₹999 Infinity Family प्लान ले सकते हैं?

हां, अगर आप पहले से पोस्टपेड यूजर हैं और अब आप फैमिली पोस्टपेड प्लान लेना चाहते हैं, तो फिर आप Airtel Thanks App, 121 कस्टमर केयर या नजदीकी Airtel स्टोर से तुरंत इस प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं. इसके लिए आपको KYC करवाना होगा. इसके बाद आपको एयरटेल का एड ऑन सिम मिल जाएगा, जिसके बाद आप और आपके फैमिली मेंबर्स इस प्लान का इस्तेमाल कर सकेंगे.

ऐप से कैसे एकटिवेट करें इस प्लान को?

अपने फोन में Airtel Thanks App इंस्टॉल करें.
ऐप में अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें.
Postpaid सेक्शन पर जाएं.
Infinity Family Plan या 999 रुपये वाला Family Plan चुनें.
अपना पता और KYC डॉक्यूमेंट (आधार/वोटर ID) चुनें.
प्लान कंफर्म करें और SIM Home Delivery का ऑप्शन चुनें.

यह भी पढ़ें: 28 दिन के लिए Airtel के ये प्लान्स हैं बेस्ट, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स, कीमत 400 रुपये से कम

यह भी पढ़ें: 199 रुपये में 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा AI का फ्री सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola