28 दिन के लिए Airtel के ये प्लान्स हैं बेस्ट, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स, कीमत 400 रुपये से कम

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :12 Nov 2025 2:04 PM
विज्ञापन
Airtel Recharge Plan

एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel Recharge Plans: अगर आप Airtel यूजर हैं और आप सस्ते में ऐसा मंथली प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें आपको कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा मिलेगा, तो फिर यहां आपको लिए 400 रुपये से कम में कुछ प्लान्स के ऑप्शन दिए गए हैं. इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा से लेकर और भी कई बेनिफिट्स मिलेंगे.

विज्ञापन

Airtel Recharge Plans: देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel के पोर्टफोलियो पर सस्ते से लेकर महंगे रिचार्ज प्लान्स लिस्टेड हैं. इन प्लान्स में मंथली से लेकर एनुअल और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं, जिससे यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से प्लान रिचार्ज कर सकते हैं. ऐसे में कई यूजर्स ऐसे हैं, जो सस्ते में ज्यादा डेटा वाले प्लान्स की तलाश में रहते हैं. ऐसे में यूजर्स की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में ऐसे कई प्लान्स शामिल किये हैं. अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं और इस तरह के प्लान्स की तलाश में हैं, तो फिर आपके लिए ये खबर है. आज हम आपको 400 रुपये से कम में कंपनी के प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको महीने भर की वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

Airtel का 319 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 319 Recharge Plan

वैलिडिटी: 1 महीने यानी पूरे 30 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
डेटा: हर दिन 1.5GB डेटा
अन्य बेनिफिट्स: 30GB Google One Storage, फ्री Apple म्यूजिक और फ्री HelloTunes जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे.

Airtel का 319 रुपये वाला प्लान

Airtel का 398 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 398 Recharge Plan

वैलिडिटी: 28 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
डेटा: हर दिन 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
अन्य बेनिफिट्स: फ्री JioHotstar, फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री HelloTunes और फ्री Perplexity AI Pro Subscription जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे.

Airtel का 398 रुपये वाला प्लान

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 399 Recharge Plan

वैलिडिटी: 28 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
डेटा: हर दिन 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
अन्य बेनिफिट्स: फ्री JioHotstar, फ्री HelloTunes और फ्री Perplexity AI Pro Subscription जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे.

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान

यह भी पढ़ें: 199 रुपये में 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा AI का फ्री सब्सक्रिप्शन

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक नहीं होगी कॉलिंग-डेटा की टेंशन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola