कम बजट में बड़ा फायदा, 500 रुपये से कम में Airtel दे रहा 77 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेजिंग

Published by : Shivani Shah Updated At : 25 Nov 2025 8:00 AM

विज्ञापन

एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel Recharge Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक Airtel अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करता है. इन्हीं प्लान्स में से एक है 489 रुपये वाला, जिसमें यूजर्स को 77 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा का फायदा भी.

विज्ञापन

Airtel Recharge Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं और आप ऐसे प्लान की तलाश हैं, जिसमें आपको सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिले और काम चलाऊ डेटा भी, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको ये सारे बेनिफिट्स मिलेंगे वो भी सस्ते में. दरअसल, देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में से एक Bharti Airtel के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान लिस्टेड है. इन प्लान्स में मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा, तीन महीने वाले प्लान्स और सालाना प्लान शामिल हैं. हालांकि, इनमें कई प्लान्स तो ऐसे हैं, जिनके बारे में काफी यूजर्स भी नहीं जानते. इन्हीं में एक ऐसा प्लान भी है, जो 500 रुपये से कम में लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग-डेटा का फायदा दे रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

क्या है Airtel का 500 रुपये से कम वाला प्लान?

Airtel के पोर्टफोलियो में एक 500 रुपये से कम वाला प्रीपेड प्लान लिस्टेड है, जिसमें यूजर्स को 77 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही डेली 600 फ्री SMS की सुविधा भी इस प्लान में मिलेगी. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में काम चलाऊ 6GB डेटा भी मिल रहा है. ऐसे में 500 रुपये से कम में यूजर्स को 77 दिन की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा का फायदा मिल रहा है.

एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान

क्या है एयरटेल के इस प्लान की कीमत?

एयरटेल के इस प्लान की कीमत कि बात करें, तो कंपनी ने इस प्लान की कीमत 489 रुपये रखा है. वहीं, डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए, तो आपको हर दिन का खर्च लगभग 6 रुपये पड़ेगा.

इस प्लान में यूजर्स को और क्या फायदा मिल रहे हैं?

एयरटेल के इस 77 दिनों वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को फ्री स्पैम अलर्ट, हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस दे रही है.

किन यूजर्स के लिए है फायदेमंद?

ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहिए, वे एयरटेल के इस प्लान को ले सकते हैं. इसके अलावा जिन्हें अपना नंबर लंबे समय तक सिर्फ एक्टिव रखना है, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं. 500 रुपये से कम में उनका नंबर 77 दिनों तक एक्टिव रहेगा.

6GB डेटा पर क्या कोई डेली लिमिट है?

नहीं, इस प्लान में आप डेटा को कभी भी कैसे भी यूज कर सकते हैं.

क्या डेटा खत्म होने के बाद अलग से डेटा वाउचर लिया जा सकता है?

हां, अगर आपको डेटा की जरूरत है, तो आप अलग से डेटा वाउचर ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel vs Jio ₹349 Plan: एक ही कीमत पर कौन दे रहा ज्यादा फायदे? रिचार्ज करने से पहले देख लें सब कुछ

यह भी पढ़ें: घर में है Wi-Fi, तो Airtel के ये सस्ते प्लान महीने भर नंबर रखेंगे ON, कीमत 300 रुपये से भी कम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola