बिना रिचार्ज करवाए कितने दिनों बाद बंद हो जाता है SIM Card? जानिए क्या कहता है TRAI का नियम
Published by : Ankit Anand Updated At : 11 Aug 2025 11:51 AM
SIM Card Active Without Recharge
SIM Card: अक्सर ऐसा होता है कि लंबे समय तक सिम में रिचार्ज न हो तो वह बंद होने की स्थिति में पहुंच जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि बिना रिचार्ज किए भी सिम कार्ड एक तय समय तक एक्टिव रहता है? आइए जानते हैं, कौन सी सिम कितने समय तक बिना रिचार्ज करवाए एक्टिव रह सकती है.
SIM Card: अक्सर कई लोग दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कॉल करने के लिए सिर्फ एक का इस्तेमाल करते हैं. इस दौरान दूसरी सिम में रिचार्ज नहीं कराया जाता, फिर भी आने वाली कॉल्स रिसीव की जाती हैं. हालांकि, एक तय समय के बाद यह सिम बंद हो जाती है और नंबर किसी और को अलॉट कर दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी सिम पर कितने समय तक रिचार्ज न कराने पर वह बंद हो जाती है? आइए जानते हैं…
TRAI का नियम
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियम के तहत, आपका सिम कार्ड (SIM Card) बिना रिचार्ज के भी एक तय समय तक ही चालू रहता है. जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL सहित सभी टेलिकॉम कंपनियों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है.
बिन रिचार्ज किए Jio सिम कब तक चालू रहता है?
रिलायंस जियो का सिम कार्ड (Jio SIM Card) बिना रिचार्ज के अधिकतम 90 दिनों तक एक्टिव रहता है. हालांकि, आपके रिचार्ज प्लान के अनुसार इनकमिंग कॉल्स एक महीने या कुछ हफ्तों में बंद हो सकती हैं. अगर लंबे समय तक रिचार्ज नहीं कराया जाए तो सिम बंद हो जाती है और नंबर किसी अन्य यूजर को अलॉट कर दिया जाता है.
Airtel सिम कब तक एक्टिव रहती है?
एयरटेल का सिम कार्ड (Airtel SIM Card) बिना रिचार्ज के करीब 90 दिन तक चालू रहता है. इसके बाद कंपनी यूजर को लगभग 15 दिन का एक्स्ट्रा समय देती है ताकि वह रिचार्ज कर सके. तय समय में रिचार्ज न कराने पर सिम की सर्विस बंद हो जाती है और नंबर किसी अन्य ग्राहक को दे दिया जाता है.
बिना रिचार्ज किए Vi सिम की कितनी है वैलिडिटी?
वोडाफोन-आइडिया की सिम (Vi SIM Card) बिना रिचार्ज के अधिकतम 90 दिन तक चालू रहती है. इसके बाद भी रिचार्ज न करने पर नंबर को बंद कर दिया जाता है और किसी अन्य ग्राहक को अलॉट कर दिया जाता है. सिम को चालू रखने के लिए कम से कम 49 रुपये का रिचार्ज यूजर को करवाना पड़ता है.
BSNL सिम कब तक एक्टिव रहती है?
बीएसएनएल की सिम बिना (BSNL SIM Card) रिचार्ज के भी लगभग 180 दिन तक एक्टिव रहती है. यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते और केवल सिम को चालू रखना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीदे जा सकते हैं? जान लीजिए नियम वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
यह भी पढ़ें: SIM Card का एक कोना क्यों कटा होता है? देश की आधी जनता हो नहीं पता इसके पीछे की इंजीनियरिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










