SIM Card का एक कोना कटा क्यों होता है? देश की आधी जनता नहीं जानती इसके पीछे की इंजीनियरिंग
Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Aug 2025 3:47 PM
SIM Card Corner Cut Design
SIM Card: सिम कार्ड मोबाइल का एक जरूरी पार्ट होता है. इसके बिना आप अपना फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते। आपने शायद गौर किया होगा कि सिम कार्ड के एक किनारे पर हल्की सी कटिंग होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं सोचा, तो आइए हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.
SIM Card: हम अपनी रोजमर्रा के जिंदगी में कई ऐसी चीजें इस्तेमाल करते हैं जिनपर हमारा ध्यान नहीं जाता. चाहे उसकी डिजाइन को लेकर हो या उसके इस्तेमाल करने के तरीके को लेकर. अक्सर इन सब बातों पर ध्यान न देते हुए भी हम उनका इस्तेमाल करने लगते हैं. चाहे वह यूएसबी पोर्ट हो या शर्ट के बटन, हर चीज के आकार और बनावट के पीछे कोई न कोई विशेष कारण होता है. इन्हीं में से एक है हमारे मोबाइल फोन में लगा सिम कार्ड (SIM कार्ड) का डिजाइन.
हम सालों से देखते आ रहे सिम कार्ड क्या है, कैसे काम करता है आदि लेकिन हमनें कभी उसकी डिजाइन पर गौर नहीं किया कि आखिर उसके एक किनारे पर हल्का सा कट क्यों होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि सिम कार्ड का यह डिजाइन ऐसा क्यों रखा गया? आपको बता दें कि इसका डिजाइन केवल दिखावे के लिए नहीं होता, बल्कि इसके पीछे एक खास इंजीनियरिंग सोच छिपी है. आइए आज आपको बताते हैं इस छोटे से कट के पीछे की वजह क्या है.
पहले नहीं था ऐसा डिजाइन
आज जो हम सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं उसका एक किनारा कटा हुआ होता है. आपको बता दें ऐसा डिजाइन हमेशा से नहीं था. मोबाइल फोन के शुरुआती दौर में सिम कार्ड बिल्कुल साधारण और पूरी तरह चौकोर आकार में आते थे. उस समय ज्यादातर लोगों को यह समझने में दिक्कत आती थी कि सिम को मोबाइल में किस दिशा में लगाना है.
कई बार लोग सिम को उल्टी या गलत दिशा में लगाने की कोशिश करते थे जिससे सिम कार्ड की चिप या मोबाइल का सिम स्लॉट खराब होने का खतरा रहता था. यूजर्स की इस समस्या को देखते हुए, टेलीकॉम कंपनियों और मोबाइल कंपनियों ने सिम कार्ड के डिजाइन में बदलाव करने का फैसला लिया जिससे सिम को मोबाइल में सही तरीके से लगाना आसान हो सके.
क्या है ‘पोका-योके’ (Poka-Yoke) डिजाइन कांसेप्ट
सिम कार्ड के एक कोने को काटने के पीछे की वजह ‘पोका-योके’ (Poka-Yoke) डिजाइन कांसेप्ट भी है. यह जापानी शब्द है. इसका मतलब होता है ‘गलती से भी गलती न होना’. सिम कार्ड में कोना काटने का उद्देश्य उसे ऐसा आकार देना है कि वह केवल सही दिशा में ही फोन में डाला जा सके. मोबाइल फोन की सिम ट्रे में भी इसी तरह का कट बना होता है ताकि सिम कार्ड को लगते वक्त आप गलती न करें. इस छोटे लेकिन असरदार डिजाइन ने मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल आसान और सुविधाजनक बना दिया है.
समय के साथ बदलता गया SIM Card का डिजाइन
समय के साथ जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में तरक्की हुई मोबाइल फोन पतले और कॉम्पैक्ट होते गए. इसी वजह से सिम कार्ड का आकार भी बदलता रहा लेकिन हर सिम में एक चीज हमेशा समान रही और वह है उसके एक कोने पर दिया गया कट.
- मिनी सिम (Mini SIM): लंबे समय तक उपयोग में रहा यह सिम सामान्य आकार का होता था और मोबाइल में फिट बैठता था.
- माइक्रो सिम (Micro SIM): स्मार्टफोन के दौर में यह सिम आकार में छोटा और हल्का बना लेकिन इसमें भी कोने पर कटा हुआ हिस्सा मौजूद रहता था.
- नैनो सिम (Nano SIM): आज के अधिकतर स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाला यह सबसे छोटा सिम कार्ड है. हालांकि आकार कम हुआ फिर भी इसकी पहचान के रूप में कोने पर कटा हुआ डिजाइन बरकरार है.
आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM Card? चुटकियों में बता देगी यह सरकारी पोर्टल, जान लें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










