24 घंटे AC चलने के बाद भी बिल आएगा कम, बस एक्सपर्ट की इन बातों का रखें ख्याल, बच जाएंगे पैसे
Published by : Shivani Shah Updated At : 16 May 2025 2:36 PM
AC Electricity Saving Tips
AC Electricity Saving Tips: कई लोग 5 स्टार रेटिंग वाली एसी लगाने के बाद भी अधिक बिजली बिल से परेशान रहते हैं. इस कारण कई लोग अपने घरों में एसी ही नहीं चलाते. अगर आप भी बढ़ी हुई बिजली बिल से परेशान हैं तो फिर हम आपको एक्सपर्ट के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपका बिजली बिल कम आएगा और आप आराम से इस गर्मी में ठंडी हवा का मजा ले पाएंगे.
AC Electricity Saving Tips: इस चिलचिलाती गर्मी से बचने का एक ही उपाय है एयर कंडीशनर यानी AC की ठंडी हवा. लेकिन इस गर्मी से राहत पाना इतना सस्ता भी नहीं है. दिन भर एसी चलने के कारण गर्मी से तो बच जाते हैं, लेकिन जो महीने के अंत में बिजली का बिल आता है वह अलग ही टेंशन दे जाता है. कई लोगों की शिकायत होती है कि 5 स्टार रेटिंग वाले एसी लेने के बाद भी बिजली बिल ज्यादा आता है. जबकि कई बार ऐसा होता है कि एसी में दिक्कत होने की जगह कुछ हमारी लापरवाही होती है, जिसके कारण बिजली बिल ज्यादा आता है. ऐसे में कई लोग तो इस बिजली बिल से बचने के लिए अपने घरों में एसी का इस्तेमाल न के बराबर ही करते हैं. लेकिन आपको बिजली बिल से बचने के लिए गर्मी के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है. जी हां, बिजली बिल से बचने के लिए आपको बस कुछ बातों का ख्याल रखना है. इसके बाद आप कम बिजली की खपत में ठंडी हवा का मजा ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती
रेगुलर करें एसी की सफाई
कई बार एसी के फिल्टर में धूल जम जाती है. जिससे एसी के एयर फ्लो पर असर पड़ता है और कूलिंग कम हो जाती है. ऐसे में फिर रूम को ठंडा करने के लिए एसी पर ज्यादा भार पड़ता है और फिर बिजली की खपत ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आप रेगुलर एसी के फिल्टर की सफाई करेंगे तो एसी का एयर फ्लो अच्छा रहेगा. साथ ही रूम को ठंड करने के लिए ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं होगी.
टेंपरेचर करें सेट
एसी को अगर आप 18 से 16 डिग्री पर चला रहे हैं तो अभी बंद कर दें. क्योंकि, एसी का टेंपरेचर जितना कम होता है बिजली की खपत उतनी ही जयद होती है. इसलिए हमेशा एसी को 24 से 26 डिग्री पर ही चलाना चाहिए. आप चाहे तो एसी के साथ सीलिंग फैन भी चला सकते हैं ताकि आपका रूम जल्दी ठंड हो जाए. साथ ही फैन के चलने से एसी पर भार भी नहीं पड़ेगा. इसके अलावा एसी चलने से बिजली की खपत कम होती है और आपका रूम भी ठंडा रहेगा.
एसी मोड्स का करें यूज
कई लोगों को नहीं पता कि एसी में दिए गए मोड्स का कैसे इस्तेमाल करना है. एसी में हर मौसम के अनुसार मोड्स दिए होते हैं, जो बाहर के टेंपरेचर के हिसाब से आपके रूम को ठंडा करते हैं. जैसे कि बारिश में एसी को ड्राई मोड में चलाना चाहिए और गर्मी में कूल मोड में. इससे एसी पर रूम ठंडा करने के लिए ज्यादा भार नहीं पड़ेगा और बिजली की खपत भी ज्यादा नहीं होगी.
इन्वर्टर एसी का करें इस्तेमाल
अगर आप नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो फिर इन्वर्टर एसी ही खरीदें. इन्वर्टर एसी आपके रूम के टेंपरेचर के हिसाब से मोड एडजस्ट कर रूम को ठंडा करते हैं. वहीं, अन्य एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी बिजली की खपत भी ज्यादा नहीं करते हैं.
रूम को अच्छे से करें पैक
रूम को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी चलाते समय रूम के खिड़की-दरवाजों को बंद कर दें और खिड़की पर पर्दे का इस्तेमाल करें. एसी चलने के दौरान अगर रूम अच्छे से पैक नहीं होने पर एसी की कूलिंग बाहर निकल जाती है और रूम भी जल्दी ठंडा नहीं होता है. इसलिए एसी चलाने के दौरान हमेशा रूम को अच्छे से सील कर दें.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर
यह भी पढ़ें: हर दिन 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितना आएगा महीने का बिजली बिल? यहां समझ लें पूरा गणित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










