1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता
AC Running Cost
AC Running Cost: क्या आप जानते हैं कि 1.5 टन क्षमता वाला एसी एक घंटे में कितनी यूनिट बिजली की खपत करता है? यदि इसे रोजाना 8 से 10 घंटे तक लगातार चलाया जाए, तो अनुमानित बिजली बिल कितना आ सकता है? आइए जानते हैं इसका पूरा हिसाब.
AC Running Cost: जैसे जैसे अप्रैल का महीना खत्म होने की कगार पर है वैसे वैसे गर्मी बढ़ने लगी है. इस बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और कूलर भी बेअसर होने लगते हैं. हालांकि अप्रैल में कूलर और पंखों से ही काम चल जाता है, लेकिन मई, जून और जुलाई की झुलसाती गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) ही असली सहारा बनते हैं.
गर्मी से राहत देने वाला AC जहां एक ओर सुकून देता है, वहीं दूसरी ओर बिजली की खपत को लेकर चिंता भी बढ़ाता है. एसी के ऑन होते ही बिजली के बिल में उछाल आना तय है. यही वजह है कि बहुत से लोग एसी तो लगवाते हैं, लेकिन उसे दिनभर चलाने की बजाय सीमित घंटों तक ही इस्तेमाल करते हैं, ताकि बिजली का बिल काबू में रहे.
ऐसे में यह जाना जरूरी हो जाता है कि आपका AC एक घंटे में कितनी बिजली की खपत करता है? आज हम इसी प्रश्न का उत्तर एक उदाहरण से सेमझेंगे कि अगर आप रोजाना 8 से 10 घंटे तक लगातार एसी चलाते हैं, तो इससे कितनी बिजली की खपत होती है और आपका बिजली का बिल कितना आ सकता है.
10 घंटे AC चलाने से कितना आएगा बिल?
अगर आपके पास 1.5 टन का एसी है, तो यह आमतौर पर हर घंटे करीब 2.25 यूनिट बिजली की खपत करता है. अगर आप रोजाना 10 घंटे एसी चलाते हैं, तो एक दिन में यह लगभग 22.5 (10×2.25) यूनिट बिजली खर्च करेगा. ऐसे में महीने भर (30 दिनों) में एसी की खपत करीब 675 (30×22.5) यूनिट तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़े: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर
अगर आपके इलाके में प्रति यूनिट बिजली की दर ₹7 है, तो केवल एसी का मासिक बिल लगभग ₹4,725 (675×7) बनता है. वहीं, अगर इसके साथ फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन जैसे अन्य उपकरण भी चलते हैं, तो कुल बिजली बिल ₹6,000 से ₹8,000 तक पहुंच सकता है.
घंटे के हिसाब से इतना आएगा बिल
- अगर आप रोजाना 6 घंटे एसी चलाते हैं, तो महीने भर में कुल 405 यूनिट बिजली खर्च होगी, जिससे आपका बिल करीब ₹2,835 आएगा.
- रोजाना 8 घंटे एसी इस्तेमाल करने पर 540 यूनिट बिजली खपत होगी और बिल ₹3,780 तक पहुंच सकता है.
- वहीं, अगर आप हर दिन 12 घंटे एसी चलाते हैं, तो महीने में करीब 810 यूनिट खर्च होंगे और आपका बिल ₹5,670 तक जा सकता है.
ध्यान रखें, ये आंकड़े प्रति यूनिट ₹7 की दर से लगाए गए हैं. अगर आपके इलाके में बिजली की दर इससे ज्यादा है, तो बिल भी उसी हिसाब से बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









