हर दिन 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितना आएगा महीने का बिजली बिल? यहां समझ लें पूरा गणित

Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Apr 2025 1:34 PM

विज्ञापन

Refrigerator Bill

Fridge Running Cost: फ्रिज 24 घंटे लगातार चलता रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बिना रुके चालू रखने से 30 दिनों में कितना बिजली बिल आ सकता है? आज हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं कि अगर फ्रिज लगातार 30 दिन तक चलता रहे, तो उससे कितना बिजली खर्च हो सकता है.

विज्ञापन

Fridge Running Cost: गर्मियों में यदि सबसे आवश्यक घरेलू अप्लायंसेस की बात की जाए तो फ्रिज का नाम सबसे पहले आता है. आज के दौर में यह हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है. हालांकि ठंड के मौसम में इसका इस्तेमाल कुछ हद तक कम हो जाता है, लेकिन मार्च के बाद जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे इसकी उपयोगिता भी बढ़ जाती है.

फ्रिज का इस्तेमाल न केवल ठंडा पानी पिने के लिए, बल्कि खाने को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता है, लगभग हर घर में फ्रिज पाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सालभर चल चलने वाला यह फ्रिज कितनी बिजली की खपत करता है और इसका असर आपके महीने की बिजली बिल पर कितना पड़ता है? आइए जानते हैं 

Fridge Running Cost: 24 घंटे में कितनी बिजली खाता है फ्रिज?

रेफ्रिजरेटर की बिजली खपत कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे उसकी कैपेसिटी, उसमें इस्तेमाल की गई तकनीक, और उसका उपयोग कितनी बार किया जा रहा है. अगर आप बड़ी क्षमता वाला फ्रिज लेते हैं, तो यह ज्यादा बिजली की खपत करेगा, जबकि छोटी क्षमता वाला फ्रिज कम बिजली खर्च करेगा. आम तौर पर एक रेफ्रिजरेटर प्रतिदिन 1 से 2 यूनिट तक बिजली खपत करता है. यदि फ्रिज को बार-बार खोला और बंद किया जाता है, तो बिजली की खपत और भी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़े: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता

उदाहरण के लिए, यदि कोई फ्रिज हर दिन 2 यूनिट बिजली खर्च कर रहा है, तो 30 दिनों में यह कुल 60 यूनिट की खपत करेगा. अगर आपके इलाके में प्रति यूनिट बिजली की दर ₹8 है, तो महीने भर में बिल ₹60×8 = ₹480 तक आ सकता है. इसी हिसाब से साल भर में यह खर्च ₹480×12 = ₹5760 हो जाएगा.

Fridge Running Cost: जरूरी बातें 

ऊपर दी गई जानकारी एक सामान्य रेफ्रिजरेटर को ध्यान में रखकर दी गई है. जैसे-जैसे फ्रिज का आकार बढ़ता है, हर हिस्से में ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा बिजली की जरूरत होती है. इसके अलावा, यह भी मायने रखता है कि आपके पास कौन सी एनर्जी रेटिंग वाला फ्रिज है। आमतौर पर, लोग बिजली की बचत के लिए 5-स्टार रेटिंग वाले फ्रिज को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि इससे बिजली बिल में काफी कमी आ सकती है.

आपके फ्रिज के एक महीने का बिजली बिल कितना आएगा, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके क्षेत्र में प्रति यूनिट बिजली की कीमत क्या है. यदि आपके इलाके में बिजली का रेट 8 रुपये प्रति यूनिट से अधिक है, तो साल भर में फ्रिज का खर्च लगभग 5760 रुपये से ऊपर जा सकता है। वहीं, अगर प्रति यूनिट दर 8 रुपये से कम है, तो कुल खर्च भी कम आएगा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola