Sawan 2025 Upay: सावन में धन प्राप्ति के लिए करें ये 8 अचूक उपाय, भोलेनाथ की कृपा से घर में आएगी बरकत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2025 12:46 PM
Sawan 2025 Upay in Hindi
Sawan 2025 Upay: सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ समय माना जाता है. इस पावन माह में किए गए उपाय शीघ्र फल देते हैं. यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो ये 8 अचूक उपाय जरूर अपनाएं.
Sawan 2025 Upay: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे आध्यात्मिक दृष्टि से सबसे पवित्र समय माना जाता है. मान्यता है कि इस माह में भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं और थोड़े से प्रयास से ही प्रसन्न होकर मनचाही इच्छाएं पूरी करते हैं.
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, आय बढ़ाना चाहते हैं या जीवन में बरकत लाना चाहते हैं, तो सावन में किए गए ये 8 आसान और प्रभावशाली उपाय आपकी किस्मत को बदल सकते हैं. इन उपायों में खर्चा कम है, लेकिन असर गहरा—बस चाहिए श्रद्धा और नियमितता.
सावन में बरकत के लिए करें ये 8 उपाय
हर सोमवार शिवलिंग पर जल व दूध चढ़ाएं
सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें. इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और धन की बाधाएं दूर होती हैं.
ये भी पढ़ें: आने वाले अगस्त महीने में बदलेंगी इन ग्रहों की चाल, जानें किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर
घर के उत्तर-पूर्व कोना रखें साफ और सुव्यवस्थित
ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को मां लक्ष्मी का स्थान माना गया है. इसे स्वच्छ और सुगंधित रखने से समृद्धि बनी रहती है.
रोज गंगाजल मिलाकर घर में छिड़कें
गंगाजल में जल मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा हटती है और सकारात्मकता बढ़ती है.
शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं
हर शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं. यह उपाय आर्थिक संकट से राहत दिलाता है.
शिवजी को चढ़ाएं सफेद चीजें
सोमवार को सफेद चावल, दूध, दही या मिश्री शिवलिंग पर चढ़ाएं. इससे स्थायी लक्ष्मी का वास होता है.
महामृत्युंजय मंत्र या शिव चालीसा का पाठ करें
सावन में रोज सुबह या शाम शिव चालीसा पढ़ें या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. इससे मन को शांति और धन की स्थिति में सुधार होता है.
गरीबों को करें भोजन व वस्त्र दान
सावन के किसी भी सोमवार या शनिवार को ज़रूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्न का दान करें. ये पुण्य के साथ-साथ लक्ष्मी प्राप्ति का मार्ग भी खोलता है.
तिजोरी में रखें चांदी के नाग-नागिन की जोड़ी
सावन में चांदी के नाग-नागिन खरीदकर पूजा करें और तिजोरी में रखें. इससे धन में वृद्धि और अनावश्यक खर्चों में कमी आती है.
श्रद्धा से करें पूजा, मिलेगा निश्चित फल
सावन का समय अध्यात्म और शक्ति का संगम है. इस पावन माह में किए गए ये छोटे-छोटे उपाय, यदि श्रद्धा और नियमपूर्वक किए जाएं, तो धन-संपत्ति, शांति और उन्नति का मार्ग खुलता है.
यदि आप जन्मकुंडली, वास्तु दोष या व्रत-त्योहारों की जानकारी चाहते हैं, तो संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










