व्यापार में नहीं हो रही तरक्की? अपनाएं ये प्रभावी वास्तु उपाय, मिल सकती है सफलता

Updated:
विज्ञापन
व्यापार वृद्धि के लिए वास्तु उपाय

व्यापार वृद्धि के लिए वास्तु उपाय

Vastu Tips: व्यापार में सफलता केवल मेहनत, निवेश और सही रणनीति पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यस्थल की ऊर्जा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कई बार व्यक्ति पूरी लगन और परिश्रम से कार्य करता है, फिर भी अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता. ऐसी स्थिति में उचित वास्तु उपाय अपनाकर व्यवसायी अपने कार्यक्षेत्र में सफलता और समृद्धि की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: कई बार व्यवसायी पूरी मेहनत, अनुभव और पूंजी लगाने के बावजूद अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाते. व्यापार में रुकावटें, धन हानि, ग्राहकों की कमी और निर्णय लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं के पीछे वास्तु दोष भी एक कारण माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर, दुकान, कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान में ऊर्जा का संतुलन आर्थिक उन्नति और सफलता को प्रभावित करता है. इसलिए कार्यस्थल को वास्तु के अनुरूप रखना लाभकारी माना जाता है.

व्यापार वृद्धि यंत्र का करें पूजन

वास्तु शास्त्र में व्यापार वृद्धि यंत्र को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि इसकी नियमित पूजा से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. शुभ मुहूर्त में व्यापार वृद्धि यंत्र की स्थापना कर प्रतिदिन पूजा करने से व्यापार में नई संभावनाएं और लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

उत्तर दिशा को रखें दोषमुक्त

उत्तर दिशा को धन और बुद्धि की दिशा माना गया है. यदि इस दिशा में वास्तु दोष हो तो व्यक्ति सही समय पर निर्णय लेने में असहज महसूस कर सकता है, जिससे आर्थिक प्रगति प्रभावित होती है. उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते का चित्र लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही कैश काउंटर या तिजोरी को उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं.

श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्रीफल

यदि व्यापार स्थल पर लगातार समस्याएं बनी रहती हैं तो श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्रीफल की स्थापना करना लाभकारी माना जाता है. नियमित रूप से धूप, दीप और पूजा-अर्चना करने के साथ सप्ताह में एक बार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करने से सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है.

व्यापार के अनुसार लगाएं शुभ प्रतीक

वास्तु शास्त्र में व्यवसाय के प्रकार के अनुसार कुछ विशेष प्रतीकों को रखने की सलाह दी जाती है. खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यवसायी बेडरूम में गाय की मूर्ति रख सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय से जुड़े लोग क्रिस्टल स्थापित करें, जबकि दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सूर्य नारायण की तस्वीर शुभ मानी गई है.

धातु का कछुआ और पांचजन्य शंख

कार्यालय में धातु का कछुआ रखना शुभ माना जाता है. इससे व्यापार में स्थिरता, धन लाभ और सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं. वहीं पांचजन्य शंख की स्थापना और नियमित पूजा से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है. इससे आर्थिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

मुख्य द्वार की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार कार्यालय का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में होना सर्वोत्तम माना गया है. उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा भी शुभ मानी जाती हैं. मुख्य द्वार के सामने किसी प्रकार की बाधा या अवरोध नहीं होना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और व्यापार में निरंतर प्रगति के अवसर प्राप्त होते हैं.


विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola