योगिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी खुशहाली और समृद्धि

योगिनी एकादशी पर दान करते हुए सांकेतिक तस्वीर (एआई)
योगिनी एकादशी आज 10 जुलाई शुक्रवार को मनाया जाता है. इस दिन दान करने का खास महत्व है. आइए जानते हैं कि इस शुभ अवसर पर किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है.
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान नारायण की पूजा-अर्चना, व्रत और जरूरतमंदों को दान देने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. मान्यता है कि योगिनी एकादशी पर किया गया दान कई गुना अधिक फलदायी होता है.
योगिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान
1. अनाज का दान
योगिनी एकादशी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को गेहूं, दाल, आटा या अन्य खाद्य सामग्री का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित माना गया है, इसलिए इस दिन चावल का दान भी नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि अनाज का दान करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती.
2. वस्त्र का दान
जरूरतमंद लोगों को साफ और नए वस्त्र दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है.
3. छाता और चप्पल का दान
धूप और बारिश से बचाव के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को छाता या चप्पल दान करना भी शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे जीवन के कष्ट कम होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है.
4. फल और मिठाई का दान
योगिनी एकादशी पर फल, मिठाई या सात्विक भोजन का दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यह दान विशेष रूप से ब्राह्मणों, साधु-संतों और जरूरतमंद लोगों को दिया जा सकता है.
दान करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- दान हमेशा अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार करें.
- दान करते समय अहंकार या दिखावा न करें.
- शुद्ध और सात्विक मन से किया गया दान सबसे अधिक फलदायी माना जाता है.
- दान करते समय भगवान विष्णु के मंत्र "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
योगिनी एकादशी व्रत कथा: दूर होंगे कष्ट, आएगी खुशहाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










