बिहार के इस शहर में बनेगा देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर, बिना ब्रेक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, बेहद खास है पूरा प्रोजेक्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Jul 2025 12:11 PM
सांकेतिक तस्वीर
Chapra News: बिहार का छपरा शहर जाम मुक्त होने वाला है. डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर 696.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति शहर के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे आवागमन तेज और सुरक्षित दोनों होगा.
Chapra News: बिहार में देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनने वाला है. राज्य के छपरा में इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जो कि शहर के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बेहद खास पहल माना जा रहा है. इस परियोजना के तहत शहर के गांधी चौक से मौना चौक होते हुए नगरपालिका चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस परियोजना के लिए 696.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.
लंबे समय के बाद शुरू होगा काम
कैबिनेट से राशि स्वीकृत होने के बाद काफी लंबे समय से रुका काम एक बार फिर शुरू हो जाएगा. यह परियोजना केंद्रीय सड़क निधि के तहत स्वीकृत है, जो कि शहर के स्मार्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना से जुड़े जमीन अधिग्रहण का मामला पटना हाईकोर्ट में काफी लंबे समय से अटका हुआ था. लेकिन, सब कुछ क्लियर होने के बाद एक बार फिर काम शुरू किया जा सकेगा.
सारण के सांसद की अहम भूमिका
देश का सबसे लंबा बनने वाला डबल डेकर फ्लाईओवर को लेकर सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी का कहना है कि, छपरा की यह वर्षों पुरानी आकांक्षा है. जो अब जाकर साकार होने वाला है. स्वीकृति मिलते ही संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. दरअसल, इस परियोजना के फिर से गति दिलाने में निर्णायक भूमिका सांसद राजीव प्रताप रुडी की ओर से ही निभाई गई थी.
लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधाएं
शहर में फ्लाईओवर के बनने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. गाड़ियों का आवागमन सुगम, तेज और सुरक्षित होगा. इसके साथ ही शहरी जीवन और आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा. दरअसल, छपरा शहर को स्मार्ट बनाया जा रहा है. ऐसे में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में यह एक कदम बेहद खास माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










