सारण पुलिस के सामने ही भिड़े दो पक्ष, फिर जवानों पर कर दिया हमला... 2 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तरैया थाना

Saran Police Attack: तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान सुलह कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. इस हमले में महिला पुलिसकर्मी समेत पांच जवान घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Saran Police Attack: तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के दौरान सुलह कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस टीम पर किये गये हमले में महिला पुलिसकर्मी सहित पांच जवान घायल हो गये. घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त एक पक्ष के संतोष साह और दूसरे पक्ष के नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार को संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था. दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने के लिए एकत्रित हुए थे. सूचना मिलने के बाद तरैया डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया. लेकिन, इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गये. तब तक तरैया थाना पुलिस की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंच गयी.

पुलिस के सामने ही भिड़ गये दोनों पक्ष

पुलिस के समक्ष ही दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे. इस दौरान पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. हमले में महिला पुलिसकर्मी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये.

पुलिस टीम ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. सभी घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज कराया गया.

तरैया थाना  दोनों पक्षों से गिरफ्तार एक - एक अभियुक्त पुलिस हिरासत में | Prabhat Khabar Network

दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने एक पक्ष के संतोष साह और दूसरे पक्ष के नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने वाले अभियुक्तों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: 277 करोड़ खर्च, फिर भी क्यों अटक गयी गोपालगंज के हथुआ-भटनी रेल लाइन? सामने आया चौंकाने वाला राज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन