Unwanted Calls से 95 प्रतिशत मोबाइल फोन यूजर्स परेशान, DND सर्विस भी बेअसर; पढ़ें रिपोर्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Sep 2024 12:15 PM

विज्ञापन

What Is Jio Premium Rate Service Fraud

Unwanted Calls: अनचाही कॉल्स से जुड़ी, लोकलसर्कल्स की एक सर्वे रिपोर्ट सामने आयी है. इसमें बताया गया है कि 95 प्रतिशत मोबाइल फोन यूजर्स अनचाही फोन कॉल्स से हर दिन परेशान होते हैं. और क्या है इस सर्वे रिपोर्ट में? आइए जानें-

विज्ञापन

Unwanted Calls: अगर आप भी हर दिन गैरजरूरी फोन कॉल्स से परेशान हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. ज्यादातर मोबाइल फोन ग्राहकों का कहना है कि उन्हें हर दिन परेशान करनेवाली कॉल्स आती हैं, और इनमें से ज्यादातर वित्तीय सेवाओं और रियल एस्टेट से संबंधित होती हैं. ऑनलाइन सर्वेक्षण फर्म लोकलसर्कल्स ने यह जानकारी दी है.

‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में रजिस्टर कराने के बाद भी आयी गैरजरूरी कॉल

लोकलसर्कल्स के सर्वेक्षण के अनुसार 95 प्रतिशत मोबाइल फोन ग्राहकों ने हर दिन परेशान करने वाली कॉल आने की पुष्टि की है. इनमें से 77 प्रतिशत को रोजाना तीन या इससे अधिक ऐसी कॉल आती हैं. लोकलसर्कल्स ने यह सर्वे रिपोर्ट रविवार को जारी की है. सर्वेक्षण में भाग लेनेवाले ज्यादातर लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्राई की ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ (डीएनडी) सूची में पंजीकरण कराया है, इसके बावजूद पिछले 12 महीनों में उन्हें ऐसी कॉल आई हैं.

‘डू नॉट डिस्टर्ब’ सेवाओं का असर भी कम हो गया

सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, डीएनडी सूची में पंजीकृत 96 प्रतिशत मोबाइल उपभोक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 महीनों में उनके नंबर पर परेशान करने वाली कॉल आई हैं. डू नॉट डिस्टर्ब सेवाओं का असर भी कम हो गया है, क्योंकि 96 प्रतिशत ने डीएनडी में पंजीकृत होने के बावजूद इस तरह के कॉल आने की पुष्टि की है. छह महीने पहले लोकलसर्कल्स के सर्वेक्षण में 90 प्रतिशत ने ऐसा कहा था.

अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आती हैं ज्यादातर कॉल्स

सर्वेक्षण के अनुसार, 66 प्रतिशत मोबाइल उपभोक्ताओं ने कहा कि अधिकांश परेशान करने वाले फोन कॉल अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आती हैं, जो व्यक्तियों के होते हैं. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी ओर 18 प्रतिशत ने कहा कि ये कॉल कंपनियों और ब्रांडों से संबंधित मोबाइल नंबरों से आते हैं. सर्वेक्षण में भारत के 371 जिलों से 71,000 प्रतिक्रियाएं मिलीं.

Truecaller लाया AI फीचर, अब Fraud Call करने वालों की खुलेगी पोल

Fake Call: दूरसंचार विभाग का नाम लेकर कॉल करनेवालों से रहें सतर्क, पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp Call Scam: स्कैमर्स का नया फॉर्मूला, पढ़ लें यह खबर, नहीं तो आपके साथ भी हो जाएगी धोखाधड़ी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola