छात्रों के लिए सभी किताबें अब डिजिटल लाइब्रेरी में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2016 7:01 AM

विज्ञापन

शिक्षा के लिए अब छात्रों को किताबों की कमी नहीं महसूस होगी, क्योंकि आनेवाले समय में छात्र प्राइमरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट स्तर तक की सभी प्रकार की किताबें इंटरनेट पर पढ़ सकेंगे. हाल में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की है. इससे देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के […]

विज्ञापन
शिक्षा के लिए अब छात्रों को किताबों की कमी नहीं महसूस होगी, क्योंकि आनेवाले समय में छात्र प्राइमरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट स्तर तक की सभी प्रकार की किताबें इंटरनेट पर पढ़ सकेंगे. हाल में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की है. इससे देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को जोड़ा जा रहा है. इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है और इस डिजिटल लाइब्रेरी की देखरेख की जिम्मेदारी आइआइटी खड़गपुर को सौंपी है.
अब तक सिर्फ एनसीइआरटी की किताबें ही ऑनलाइन उपलब्ध थीं, लेकिन अब सीबीएसइ ने भी पुस्तकें ऑनलाइन कर दी हैं. ऑनलाइन पुस्तकों में कक्षा 6 से 8 के लिए ऑल्टेनेटिव टू होमवर्क के साथ ही 11वीं और 12वीं के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तकें शामिल हैं. इस योजना का लक्ष्य विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों को एक जगह लाना है. इस पहल के जरिये हर प्रकार के छात्रों को एक प्लेटफॉर्म पर इ-लर्निंग की सुविधा मिल सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola