गूगल ने पेश किया मैसेजिंग एप्प ‘एलो''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2016 3:26 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गूगल ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की टक्कर में अपना मैसेजिंग एप ‘एलो’ पेश किया है. यह एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म दोनों के लिये उपलब्ध है और इसके साथ ‘गूगल एसिसटेंट’ की भी शुरुआत की गई है. गूगल ग्रुप प्रोडक्ट प्रबंधक अमित फुले ने एक बयान कहा, ‘हम दोस्तों या परिवार के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गूगल ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की टक्कर में अपना मैसेजिंग एप ‘एलो’ पेश किया है. यह एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म दोनों के लिये उपलब्ध है और इसके साथ ‘गूगल एसिसटेंट’ की भी शुरुआत की गई है. गूगल ग्रुप प्रोडक्ट प्रबंधक अमित फुले ने एक बयान कहा, ‘हम दोस्तों या परिवार के साथ संपर्क में बने रहने के लिये मैसेजिंग पर भरोसा करते हैं. लेकिन प्राय: हमें किसी चीज की जरुरत आने पर अपनी बातचीत बीच में रोकनी पड़ती है. यह विमान की स्थिति जानना हो सकता है या नये रेस्तरां का पता देखने के लिये. इसीलिए हमने मैसेजिंग एप्प एलो तैयार किया है जो आपको जरुरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने के साथ बातचीत जारी रखने में मदद करता है.’

एलो इंटरनेट के जरिये निगरानी की व्यवस्था से युक्त है. यह स्मार्ट जवाब, फोटो, इमोजी तथा स्टिकर साझा करने की विशेषताओं से लैस है. भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिये गूगल ने ‘हिंगलिश’ में स्मार्ट जवाब देने में सक्षम बनाया है. इसमें 200 स्टिकर भी होंगे जिसे भारतीय उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर लोकप्रिय कलाकारों ने तैयार किया है. गूगल ने इस साल मई में अपने एक कार्यक्रम में डुओ और एलो की घोषणा की थी. पिछले महीने पेश डूओ वीडियो कॉलिंग प्लेटफार्म स्काइप से प्रतिस्पर्धा करेगी. स्मार्ट जवाब की विशेषता से उपयोगकर्ता संदेशों का जवाब केवल एक टैप में दे सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola