अब छह भारतीय भाषाओं में ईमेल आईडी और पोर्टल बनाने की सुविधा मिली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2016 1:26 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिंदी व उर्दू सहित छह भारतीय भाषाओं की लिपियों में वेबसाइट का ‘डॉट भारत’ एक्सटेंशन वाला डोमेन नाम अब नि:शुल्क पंजीबद्ध कराया जा सकता है. हालांकि इन लिपियों में ईमेल आईडी व पोर्टल बनाने के लिए शुल्क देना होगा. भारतीय आईटी स्टार्टअप दाता समूह ने यह पहल की है. कंपनी अपनी इकाई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिंदी व उर्दू सहित छह भारतीय भाषाओं की लिपियों में वेबसाइट का ‘डॉट भारत’ एक्सटेंशन वाला डोमेन नाम अब नि:शुल्क पंजीबद्ध कराया जा सकता है. हालांकि इन लिपियों में ईमेल आईडी व पोर्टल बनाने के लिए शुल्क देना होगा.

भारतीय आईटी स्टार्टअप दाता समूह ने यह पहल की है. कंपनी अपनी इकाई एक्सजेन प्लस के जरिए ईमेल सेवाएं उपलब्ध कराएगी.
दाता ग्रुप के संस्थापक व सीईओ अजय दाता ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नि:शुल्क डोमेन नाम पंजीकरण की सुविधा हिंदी (देवनागरी) व उर्दू के साथ साथ तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी व मराठी की लिपियों में उपलब्ध होगी. कंपनी ने ‘डॉट भारत’ एक्सटेंशन में डोमेन बुकिंग आज शुरु की लेकिन यह देवनागरी में होगा.

उन्होंने कहा कि यह पहल हिंदी दिवस के अवसर पर शुरू की गयी है. इसके लिए ‘हमारी वेबसाइट जीओडीआईएल डॉट इन पर डॉट भारत एक्सटेंशन में डोमेन नाम लिए नि:शुल्क लिए जा सकते हैं. वहीं भारतीय लिपियों में इमेल आईडी के लिए शुल्क देना होगा. ‘ यह सेवा शुरू करने वाली यह पहली कंपनी है. दाता ने कहा कि कंपनी की इस पहल का उद्देश्य भारतीय भाषाओं में कंटेट को बढावा देना है जो कि केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अनुरुप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola