पेड एप्प को फ्री में इंस्टॉल करने की प्रक्रिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2016 8:29 AM

विज्ञापन

कई कंपनियां पेड एड को फ्री में करा रही हैं उपलब्ध एंड्रॉयड, अब तक का सबसे बेस्ट ओएस है, जिसे स्मार्टफोन और टैबलेट पर ऑपरेट किया जाता है. एंड्रॉयड में उपलब्ध, प्ले-स्टोर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जानेवाला फीचर एप्प मार्केट है. प्ले स्टोर में उपलब्ध एप्प मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं – पेड […]

विज्ञापन
कई कंपनियां पेड एड को फ्री में करा रही हैं उपलब्ध
एंड्रॉयड, अब तक का सबसे बेस्ट ओएस है, जिसे स्मार्टफोन और टैबलेट पर ऑपरेट किया जाता है. एंड्रॉयड में उपलब्ध, प्ले-स्टोर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जानेवाला फीचर एप्प मार्केट है. प्ले स्टोर में उपलब्ध एप्प मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं – पेड और फ्री. फ्री एप्प को आप बिना पेमेंट के ही इंस्टॉल कर सकते हैं, लेकिन पेड एप्प के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे, क्योंकि इनमें इतने ज्यादा फीचर्स होते हैं कि डेवलपर को इन्हें बनाने में काफी फंडिंग करनी पड़ती है. लेकिन, अब कई ऐसी कंपनियां आ गयी हैं, जो ऐसी पेड एप्प को भी फ्री में प्रदान कर रही हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.
सामान्य एंड्राॅयड फोन, यूजर को थर्ड पार्टी एप्प इंस्टॉल करने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें यह सुविधा दी गयी है. अगर आप थर्ड पार्टी एप्प को इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो इसे फॉलो करें- Go to Menu > > Settings > > Security. Check on ‘Unknown Sources’ इस प्रकार आप थर्ड पार्टी एप्प को इंस्टॉल कर सकते हैं. आप इसकी मदद से एपीके पैकेज को भी अपलोड कर सकते हैं. इसके लिए, एपटाॅयड सबसे अच्छा एप्प है, जो पेड एप्प भी फ्री में प्रदान करता है. आइए जानते हैं, आप किस प्रकार प्ले स्टोर की तरह एपटाॅयड से थर्ड पार्टी एप्प का लाभ उठा सकते हैं:
स्टेप- 1 अपने स्मार्टफोन में वेब ब्राउजर को ओपन करें और टाइप करें- m.aptoide.com. इस यूआरएल को टाइप करने के बाद आपको पेज दिखेगा.
स्टेप- 2 जब आपके सामने पेज ओपन हो जाये, तो एपीके फाइल के माध्यम से एपटाॅयड को क्लिक करके इंस्टॉल कर लें.
स्टेप- 3 डाउनलोड एप्प को इंस्टॉल करने के लिए पैकेज मैनेजर को लांच करें और अगर आपके पास कोई अन्य एपीके फाइल है, तो एक मेन्यू पॉप अप, आपसे फाइल का चयन करने के लिए कह सकता है.
स्टेप- 4 इंस्टॉल करने के बाद, एपटाॅयड एप्प स्टोर को ओपन करें.
स्टेप- 5 जब सब कुछ सेट हो जाता है, सीधी ओर पर सबसे ऊपर बने एप्प को सर्च करें. अगर किसी मामले में, एप्प पॉप आउट नहीं होती है, तो सर्च मोर ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
स्टेप- 6 अगर आपको मनचाही एप्प मिल जाती है, तो एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा, जो कि आपसे एप्प इंस्टॉल को कन्फर्म करने के लिए पूछेगा. आपको सिर्फ इस पर क्लिक करना होगा.
स्टेप- 7 इस बीच, यह आपको फिर से किसी विशेष एप्प रिपोजिटरी को जोड़ने का संकेत देगा. आप आगे बढ़ जायें, अगर आपको उसे इंस्टॉल करना हो; अन्यथा छोड़ दें.
स्टेप- 8 अंत में, पैकेज मैनेजर, आपके स्मार्टफोन में एप्प को इंस्टॉल करेगा. आप ओके पर क्लिक करके प्रक्रिया को आगे बढ़ायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola