भद्दे ट्वीट को फिल्टर करेगा ट्विटर का नया फीचर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 7:49 AM

विज्ञापन

माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपने नोटिफिकेशन सेटिंग्स में एक क्वाॅलिटी फिल्टर शामिल किया है, जिसे एक्टिव करने पर यह आपके लिए बेकार या भद्दे कंटेंट को अपने आप ही बाहर निकाल देता है. क्वाॅलिटी फिल्टर कई तरीके के संकेतों का इस्तेमाल करता है, जैसे अकाउंट किस फील्ड का है. साथ ही यह आप तक गुणवत्तापूर्ण […]

विज्ञापन
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपने नोटिफिकेशन सेटिंग्स में एक क्वाॅलिटी फिल्टर शामिल किया है, जिसे एक्टिव करने पर यह आपके लिए बेकार या भद्दे कंटेंट को अपने आप ही बाहर निकाल देता है. क्वाॅलिटी फिल्टर कई तरीके के संकेतों का इस्तेमाल करता है, जैसे अकाउंट किस फील्ड का है. साथ ही यह आप तक गुणवत्तापूर्ण ट्वीट पहुंचाने में भी मदद करता है.
ट्विटर ने एक ब्लॉग में कहा कि यूजर्स मोबाइल और वेब पर नोटिफिकेशंस की संख्या सीमित भी कर सकते हैं. हालांकि, यूजर्स जिन लोगों को फॉलो कर रहे हैं या फिर उन्होंने हाल में जिन लोगों के साथ बातचीत की है, उनके कंटेंट को यह फिल्टर नहीं करता है. गौरतलब है कि नोटिफिकेशन सेटिंग्स में अपनी इच्छा के अनुसार, इसे सक्रिय या निष्क्रिय किया जा सकता है. ट्विटर के इस क्वाॅलिटी फिल्टर को पिछले साल शुरू किया गया था, जिसका मकसद सही अकाउंट वाले लोगों को चुनना था. यह फीचर हालांकि भद्दे शब्दों को डिलीट नहीं करता है, लेकिन उन्हें छिपा जरूर देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola