Jio 4G ऑफर के साथ लांच हुआ सैमसंग का 4G फोन, कीमत 4,590 रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2016 5:51 PM

विज्ञापन

सैमसंग ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन Z2 भारत में लांच कर दिया है. इसकी कीमत 4,590 रुपये रखी गयी है. कंपनी के मुताबिक यह फोन उन लोगों के जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो पहली बार फीचर फोन छोड़कर स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते है. सबसे खास बात इस 4G फोन के […]

विज्ञापन

सैमसंग ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन Z2 भारत में लांच कर दिया है. इसकी कीमत 4,590 रुपये रखी गयी है. कंपनी के मुताबिक यह फोन उन लोगों के जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो पहली बार फीचर फोन छोड़कर स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते है.

सबसे खास बात इस 4G फोन के साथ यूजर्स को रिलायंस का 4G सिम भी दिया जायेगा. ऑफर के तहत ग्राहकों को 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और एसएमएएस मिलेगा. सैमसंग Z2 में 5 MP कैमरा दी गयी है. क्वाड कोर प्रोसेसर और मार्डन डिजायन के साथ कैमरा में कई शानदार फीचर्स दिये गये है. 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी का इंटरनल मैमोरी भी दी गयी है.
क्या है रिलायंस का 4G ऑफर
इस सिम कार्ड में तीन महीने के लिए अनलिमिटेड 4G डाटा मिलेगा. हालांकि 4G सिम के लिए कंपनी ने कुछ शर्ते रखी है. यह सिम उनलोगों को दी जायेगी जिनके पास 4G कनेक्टिवीटी की मोबाइल है. यह सिम अब बिना कूपन कोड के ओपन सेल के माध्यम से मोबाइल यूजर्स को दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola