अब फेसबुक मैसेंजर में ही पढ़ सकेंगे न्यूज आर्टिकल, ब्राउजर की जरूरत नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2016 7:48 AM
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप्प में इंस्टैंट आर्टिकल का सपोर्ट दिया है. यानी अब इंस्टैंट आर्टिकल वाले कंटेंट्स को मैसेंजर के अलग विंडो में पढ़ा जा सकेगा. इसके पहले तक मैसेंजर में किसी न्यूज आर्टिकल का लिंक ओपन करने पर एक ब्राउजर खुलता था, लेकिन अब मैसेंजर में ही आप आर्टिकल पढ़ […]
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप्प में इंस्टैंट आर्टिकल का सपोर्ट दिया है. यानी अब इंस्टैंट आर्टिकल वाले कंटेंट्स को मैसेंजर के अलग विंडो में पढ़ा जा सकेगा. इसके पहले तक मैसेंजर में किसी न्यूज आर्टिकल का लिंक ओपन करने पर एक ब्राउजर खुलता था, लेकिन अब मैसेंजर में ही आप आर्टिकल पढ़ सकेंगे. यह फीचर सिर्फ उन पब्लिशर्स के न्यूज के लिए लागू होगा, जिनके कंटेंट इंस्टैंट आर्टिकल के तहत पब्लिश किये जाते हैं.
फिलहाल यह नया अपडेट सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स को ही मिलेगा, लेकिन आनेवाले दिनों में आइओएस के लिए भी अपडेट आयेगा. दरअसल, फेसबुक ने न्यूज पब्लिशर्स के साथ मिल कर इसे शुरू किया था. इस फीचर के तहत किसी भी न्यूज आर्टिकल को स्मार्टफोन पर बिना इंटरनेट ब्राउजर के पढ़ा जा सकता है. खासियत यह है कि ब्राउजर के मुकाबले इसका लोडिंग टाइम काफी कम है. यह अभी एंड्रॉयड के लिए भी उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










