दुनिया का पहला क्लाउड बेस्ड स्मार्टफोन है Nextbit Robin

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 8:52 AM

विज्ञापन

32 जीबी की इंटरनेल मेमोरी दी गयी है इसमें दुनिया का पहला क्लाउड बेस्ड स्मार्टफोन नेक्स्टबिट रॉबिन भारत में लॉन्च हो गया है. इसके स्पेसिफिकेशन हाइ एंड स्मार्टफोन जैसे ही हैं. 5.2 इंच फुल एचडी स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी कीमत 19,999 रुपये […]

विज्ञापन

32 जीबी की इंटरनेल मेमोरी दी गयी है इसमें

दुनिया का पहला क्लाउड बेस्ड स्मार्टफोन नेक्स्टबिट रॉबिन भारत में लॉन्च हो गया है. इसके स्पेसिफिकेशन हाइ एंड स्मार्टफोन जैसे ही हैं. 5.2 इंच फुल एचडी स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी कीमत 19,999 रुपये है और यह फ्लिपकार्ट पर मिलेगा.

इस कंपनी को पूर्व एंड्रॉयड,एप्पल और एचटीसी के कर्मचारियों ने मिलकर शुरू किया है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बिल्ड क्वालिटी और इसमें दिया जाने वाला 100GB का क्लाउड स्पेस है. कंपनी मोबाइल खरीदने वाले यूजर्स को ऑटोमैटिक अपलोडिंग की सुविधा के साथ 100GB का क्लाउड स्पेस भी देगी.

यानी आपका डेटा फोन में स्टोर न होकर सीधे क्लाउड स्टोरेज में स्टोर होगा. वाईफाई से कनेक्ट होते ही आपके मोबाइल का तमाम डेटा आपका प्राइवेट क्लाउड स्पेस में स्टोर हो जाएगा. इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और यह देखने में दूसरे स्मार्टफोन से काफी अलग है. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola