अब कलरफुल हो गया इंस्टाग्राम का आइकन, इसके एप्प में भी हुआ बदलाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 7:27 AM

विज्ञापन

आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो ध्यान दें, हो सकता है आज आप इस एप्प को पहचान न सकें. फेसबुक की फोटो शेयरिंग एप्प इंस्टाग्राम का लोगो पूरी तरह से बदल गिया है. नये अपडेट के बाद इसका बदला हुआ आइकन आपके स्मार्टफोन में होगा. इतना ही नहीं कंपनी ने इसके यूजर इंटरफेस में भी […]

विज्ञापन
आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो ध्यान दें, हो सकता है आज आप इस एप्प को पहचान न सकें. फेसबुक की फोटो शेयरिंग एप्प इंस्टाग्राम का लोगो पूरी तरह से बदल गिया है.
नये अपडेट के बाद इसका बदला हुआ आइकन आपके स्मार्टफोन में होगा. इतना ही नहीं कंपनी ने इसके यूजर इंटरफेस में भी बदलाव किया है. इसके लिए कंपनी की तरफ से एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एप्प के आइकन को धीरे-धीरे बनते हुए दिखाया गया है.
इंस्टाग्राम के ब्लॉग के मुताबिक यूजर्स को अब अपडेटेड आइकन और नया एप्प डिजाइन मिलेगा. इसका नया आइकन पिछले लोगो से इंस्पायर्ड है, जो ग्रेडिएंट फॉर्म में सिंपल कैमरा और रेनबो लाइव्स को दरसाता है. इसके अलावा कंपनी ने इंस्टाग्राम के दूसरे क्रिएटिव एप्स जैसे Layout, Boomerang और Hyperlapse के भी आइकन में बदलाव किया है. बता दें कि एप्प डिजाइन में भी इंप्रूवमेंट्स किये गये हैं और अब फोटो और वीडियो पर पहले से ज्यादा फोकस किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola