इस महीने भारत आयेंगे माइक्रोसाफ्ट प्रमुख सत्य नडेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 3:46 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एपल प्रमुख टिम कुक की भारत यात्रा के ठीक बाद अब माइक्रोसाफ्ट के मुख्य कार्यकारी सत्य नडेला इस महीने के अंत में इस देश की यात्रा करेंगे. हैदराबाद में जन्मे नडेला पिछले सिर्फ सात महीनों में भारत की तीसरी यात्रा के दौरान उद्यमियों और डेवलपरों से मुलाकात करेंगे. माइक्रोसाफ्ट 30 मई को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एपल प्रमुख टिम कुक की भारत यात्रा के ठीक बाद अब माइक्रोसाफ्ट के मुख्य कार्यकारी सत्य नडेला इस महीने के अंत में इस देश की यात्रा करेंगे. हैदराबाद में जन्मे नडेला पिछले सिर्फ सात महीनों में भारत की तीसरी यात्रा के दौरान उद्यमियों और डेवलपरों से मुलाकात करेंगे.
माइक्रोसाफ्ट 30 मई को एक समारोह का भी आयोजन करेंगे. आमंत्रण पत्र के मुताबिक अमेरिका की प्रमुख साफ्टवेयर कंपनी इस बात पर चर्चा करेगी कि कैसे प्रौद्योगिकी विश्व की वास्तविक समस्याओं के समाधान और भारत के बदलाव के लिए नवोन्मेष की नयी संस्कृति गढ़ रही है.
नडेला पिछले गत दिसंबर में भारत आये थे. वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिले थे और वह हैदराबाद में स्टार्टअप इन्क्यूबेटर टी-हब और माइक्रोसाफ्ट विकास केंद्र भी गए थे. इससे पहले उन्होंने नवंबर में मुंबई में माइक्रोसाफ्ट की भविष्य की रणनीति पर एक व्याख्यान दिया था. वह महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा और एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक शिखा शर्मा से मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










