मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो जी 4 व जी 4 प्लस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 10:35 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: मोटरोला ने अपने सर्वाधिक बिकने वाली मोटो जी सीरीज के चौथे संस्करण को भारत के बाजार में पेश किया है. इसकी कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है. इस मोबाइल, मोटो जी.फोर का ‘डिस्प्ले’ बडा है, बेहतर कैमरा है और फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है जो शियोमी, मेजू, माइक्रोमैक्स और लेनोवो जैसी कंपनियों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: मोटरोला ने अपने सर्वाधिक बिकने वाली मोटो जी सीरीज के चौथे संस्करण को भारत के बाजार में पेश किया है. इसकी कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है. इस मोबाइल, मोटो जी.फोर का ‘डिस्प्ले’ बडा है, बेहतर कैमरा है और फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है जो शियोमी, मेजू, माइक्रोमैक्स और लेनोवो जैसी कंपनियों के उपकरणों से प्रतिस्पर्धा करेगा.

मोटरोला मोबेलिटी इंडिया के कंटरी हेड अमित बोनी ने कहा, नया मोटो जी.फोर में बडी स्क्रीन है, कैमरा बेहतर है और बैटरी अधिक समय तक चलती है. हम सस्ते दाम पर भारतीय उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराना चाहते हैं.मोटो जी 4 में 13 मेगापिक्सेल रियर कैमरा और पांच मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा और सेल्फी के लिए फ्लैश दिया गया है. मोटो जी 4 प्लस में 16 मेगापिक्सेल लेजर ऑटो-फोकस कैमरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola