मिलेंगे तीन फीचर्स-मैसेंजर यूजरनेम, लिंक्स और कोड्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 8:38 AM
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप में तीन नये फीचर जोड़ने का ऐलान किया है. इन फीचर्स को यूजर्स को ढूंढ़कर उनसे कनेक्ट होने के लिए खास तौर पर बनाया गया है. मैसेंजर में अब तीन नये फीचर्स मिलेंगे. इनमें ‘मैसेंजर यूजरनेम’, ‘मैसेंजर लिंक्स’ और ‘मैसेंजर कोड्स’ शामिल हैं. नये […]
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप में तीन नये फीचर जोड़ने का ऐलान किया है. इन फीचर्स को यूजर्स को ढूंढ़कर उनसे कनेक्ट होने के लिए खास तौर पर बनाया गया है.
मैसेंजर में अब तीन नये फीचर्स मिलेंगे. इनमें ‘मैसेंजर यूजरनेम’, ‘मैसेंजर लिंक्स’ और ‘मैसेंजर कोड्स’ शामिल हैं. नये फीचर्स वाला अपडेट कई चरणों में जारी किया जाएगा, इसलिए आपको इसके लिए कुछ इंतजार करना होगा.
इससे आपको क्या होगा फायदा
इससे सिर्फ दोस्तों से बात करने में फायदा नहीं होगा. आने वाले दिनों में इनके जरिए आपसे कंपनियों के कस्टमर केयर के लोग भी बात करके आपकी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपना फेसबुक मैसेंजर कोड कंपनी के कस्टमर केयर को देकर उनसे बात भी कर सकते हैं.
आपको बता दें कि चैटिंग एप्प स्नैपचैट में एक कोड स्कैन करने का ऑप्शन है. इसी तर्ज पर अब फेसबुक मैसेंजर में भी शुरू किया गया है. इसके तहत कोई यूजर आपको कोड भेजेगा, जिसे स्कैन करके उससे जुड़ा जा सकता है.
विजिटिंग कार्ड्स पर दे सकते हैं यूजरनेम
यूजरनेम्स और लिंक्स भी लोगों को आपके मैसेंजर से जुड़ना आसान बनाएगा. यूजरनेम्स की खासियत यह है कि इसे अपने विजिटिंग कार्ड्स और दूसरे कार्ड्स मंश जोड़ सकते हैं. इसे स्कैन करके लोग आपसे मैसेंजर में जुड़ जाएंगे. मैसेंजर लिंक्स को आप इ-मेल का सिग्नेचर बना सकते हैं.
यानी आपने किसी को ईमेल किया और मैसेंजर लिंक्स को ईमेल के नीचे जोड़ दिया तो रिसीवर उसपर क्लिक करके सीधे आपके फेसबुक मैसेंजर से जुड़ सकता है. यह नये फीचर्स बिजनेस और साधारण यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










