अब एफबी में भी मिलेगा वीडियो सर्च फीचर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 8:37 AM

विज्ञापन

सबसे बड़ी सोशल वेबसाइट फेसबुक पिछले साल से वीडियो फीचर पर ज्यादा ध्यान दे रही है. इसके कई उदाहरण हमें देखने को मिले. जिनमें वीडियो फीड सबसे बड़ा उदाहरण रहा. अब कंपनी ने एक वीडियो सर्च फीचर शुरू किया है. इसके जरिए न्यूज फीड में आप सिर्फ वीडियो भी सर्च कर सकते हैं. माना जा […]

विज्ञापन
सबसे बड़ी सोशल वेबसाइट फेसबुक पिछले साल से वीडियो फीचर पर ज्यादा ध्यान दे रही है. इसके कई उदाहरण हमें देखने को मिले. जिनमें वीडियो फीड सबसे बड़ा उदाहरण रहा. अब कंपनी ने एक वीडियो सर्च फीचर शुरू किया है. इसके जरिए न्यूज फीड में आप सिर्फ वीडियो भी सर्च कर सकते हैं.
माना जा रहा है कि फेसबुक वीडियो को लेकर नये प्रयोग इसलिए कर रहा है, क्योंकि ज्यादातर कंटेंट वीडियो के जरिए अपलोड हो रहे हैं. जाहिर है ज्यादातर वीडियो यूट्यूब के ही होते हैं. ऐसे में फेसबुक चाहेगा कि वीडियो भी फेसबुक पर ही बनें.
फेसबुक वीडियो सर्च ऐसे करेगा काम : अगर आपको फेसबुक पर कोई वीडियो सर्च करना है, तो इसके लिए सर्च बॉक्स में कीवर्ड्स लिखने होंगे. ऐसा करते ही आपको लाइव वीडियो सहित पहले से रिकॉर्ड किए गये वीडियो मोबाइल के एक नये टैब में दिखेंगे. हालांकि यह पूरी तरह से यूट्यूब की तरह सर्च रिजल्ट नहीं देगा. क्योंकि फेसबुक इसके लिए ज्यादा फिल्टर्स नहीं देगा.
इसके अलावा आपको बता दें कि फेसबुक लाइव स्ट्रीम में भी ट्रेंडिग टॉपिक दने की तैयारी में है. इस फीचर में एक रेड इंडिकेटर भी होगा जिससे यूजर्स यह समझ सकेंगे कि वो लाइव स्ट्रीम ट्रेंडिग टॉपिक से जुड़ा है.गौरतलब है कि फेसबुक ने 8 मार्च को ऐलान किया है कि लाइव स्ट्रीम आम लोगों के लिए लॉन्च किया गया है. हालांकि इस दौरान कंपनी ने लाइव स्ट्रीम में ट्रेंडिंग टॉपिक के बारे में कुछ भी नहीं कहा है. जाहिर है फेसबुक इस फीचर को अलग से लॉन्च करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola