डिलीट हुए व्हाट्सएप्प मैसेज को ऐसे करें रिकवर!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 8:33 AM
विज्ञापन
इन दिनों लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है. मैसेज भेजने, फोटोज आदि शेयर करने के लिए यह एप काफी पसंद किया जाता है, लेकिन हम कई बार गलती से व्हाट्सएप पर मैसेज डिलीट कर देते हैं. यह प्रॉब्लम हम सभी के साथ होती है, लेकिन अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं […]
विज्ञापन
इन दिनों लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है. मैसेज भेजने, फोटोज आदि शेयर करने के लिए यह एप काफी पसंद किया जाता है, लेकिन हम कई बार गलती से व्हाट्सएप पर मैसेज डिलीट कर देते हैं. यह प्रॉब्लम हम सभी के साथ होती है, लेकिन अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है.
हम आपके लिए लाएं हैं इस समस्या का आसान-सा समाधान. व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज पाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं, बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. ये ट्रिक काफी आसान है. यदि आप भी ऐसी किसी सिचुएशन में फंस चुके हैं तो जल्दी से फॉलो करें ये स्टेप्स-
– सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें : अपने फोन में एंड्रायड डाटा रिकवरी को डाउनलोड करें
– इंस्टॉल करें : प्रोग्राम को डाउनलोड करने के बाद लॉन्च करें.
-पीसी से कनेक्ट करें : जब प्रोग्राम विंडो पर दिखाई दे जाये, तब उसे पीसी से कनेक्ट करें.
– यूएसबी डिबगिंग इनेबल करें.
– डिटेक्ट : कुछ समय बाद यह प्रोग्राम आपके एंड्रायड फोन को डिटेक्ट करना शुरू कर देगा. अब आप स्टार्ट कर इसे डाटा देखने दें.
– डाटा रिकवर : जब पीसी आपके एंड्रायड को पूरी तरह जांच ले, तब वह आपसे स्कैन की अनुमति मांगेगा. आपको जो भी डाटा रिकवर करना है, उस पर टिक करें.
– डाटा रिकवर कर लें : प्रीव्यू कर अपने डिलीट हुए डाटा को रिकवर कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










