स्मार्टफोन जैसी पिस्टल देख कर आप भी हो जायेंगे हैरान, जानें क्या है खास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2016 3:42 PM

विज्ञापन

– गैजेट डेस्क- इन दिनों देश में स्मार्टफोन की बाढ़ आ गयी है. नयी पीढी को हमेशा नये-नये गैजेट आकर्षित करते हैं. वक्त के साथ स्मार्टफोन में कई नये फीचर्स आते रहते है. इस बार अमेरिकी कंपनी ने एक ऐसा पिस्टल लॉन्च किया है जो बिलकुल स्मार्टफोन जैसा दिखता है. इसके लुक को लेकर पूरी […]

विज्ञापन

– गैजेट डेस्क-

इन दिनों देश में स्मार्टफोन की बाढ़ आ गयी है. नयी पीढी को हमेशा नये-नये गैजेट आकर्षित करते हैं. वक्त के साथ स्मार्टफोन में कई नये फीचर्स आते रहते है. इस बार अमेरिकी कंपनी ने एक ऐसा पिस्टल लॉन्च किया है जो बिलकुल स्मार्टफोन जैसा दिखता है. इसके लुक को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. इस पिस्टल को जब आप पहली बार देखेंगे, तो अनुमान लगाना मुश्किल होगा कि यह स्मार्टफोन है या फिर पिस्टल.
undefined
कंपनी के वेबसाइट में बताया गया है कि यह पिस्टल बेहद मामूली वजन का है. इसके साथ ही इसका डिजायन बेहद सामान्य है. जिसे कोई मामूली इंसान भी चला सकता है. इसकी कीमत 395 डॉलर बतायी जा रही है.
गौरतलब है कि अमेरिका में आये दिन सार्वजनिक जगहों पर दनादन गोली चलाने से कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आती है. गन कल्चर अब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का मुद्दा बन चुका है. अमेरिकी स्कूलों में टीन एजर्स के गोली चलाने से कई छात्रों की मौत की घटनाएं सामने आयी है. यह मामला इतना तूल पकड़ा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लाइव चुनावी भाषण के दौरान रो दिये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola