पांच जनवरी को भारतीय बाजार की प्रतिस्पर्धा में उतरेगी चीनी कंपनी ली टीवी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 4:17 PM
चीन की मशहूर इंटरनेट कंपनी ली टीवी जल्दी ही भारत के बाजार में उतरने वाली है. खबर है कि पांच जनवरी को यह कंपनी भारत में दस्तक देगी. कंपनी ने मीडिया में ऐसी सूचनाएं देना शुरू कर दिया है कि वह जल्दी ही भारतीय बाजार में होंगी और एक स्मार्टफोन पेश करेगी. वर्ष 2004 में […]
चीन की मशहूर इंटरनेट कंपनी ली टीवी जल्दी ही भारत के बाजार में उतरने वाली है. खबर है कि पांच जनवरी को यह कंपनी भारत में दस्तक देगी. कंपनी ने मीडिया में ऐसी सूचनाएं देना शुरू कर दिया है कि वह जल्दी ही भारतीय बाजार में होंगी और एक स्मार्टफोन पेश करेगी.
वर्ष 2004 में गठित ली टीवी आज एक समूह के रूप में विकसित हो चुका है. यह कंपनी अन्य उत्पादों के साथ लाइव स्ट्रीमिंग, ई-कॉमर्सयह अन्य उत्पादों और सेवाओं के साथ-साथ लाइव स्ट्रीमिंग, ई-कॉमर्स, और स्मार्ट टीवी उपलब्ध करता है. इस साल की शुरुआत में में कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखा और तीन बड़े स्क्रीन के फोन लॉन्च किये. कंपनी ने सबसे पहले ली1, ली1प्रो और ली मैक्स को बाजार में उतारा.
कंपनी ने हाल में अपने मोबाइल के सुपरफोन फैमिली में एक और सदस्य को शामिल किया है. यह नया सदस्य है ली 1एस. खबर है कि पांच जनवरी को कंपनी जब भारतीय बाजार में उतरेगी , तो वह अपने इन्हीं चारों फोन में से किसी एक को बाजार में पेश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










