Slow WiFi Speed: ये 5 वजहें आपके वाईफाई स्पीड को कर रही स्लो, तीसरी वाली तो आपने सोचा भी नहीं होगा
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Sep 2025 5:00 PM
Slow WiFi Speed Reasons
Slow WiFi Speed: हम अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए घर में वाईफाई तो लगवा लेते हैं लेकिन कई बार यही वाईफाई कछुए की तरह धीरे-धीरे चलता है. वाईफाई की स्पीड स्लो होने के पीछे कई कारण होते हैं. तो आइए आज उन्हीं कारणों को जानते हैं.
Slow WiFi Speed: हमारी जिंदगी अब मोबाइल फोन और इंटरनेट से जुड़ चुकी है. बिना इसके कोई भी काम करना बहुत मुश्किल है. हालत अब ऐसी हो चुकी है कि ज्यादातर लोग मोबाइल डेटा छोड़कर WiFi को ही ज्यादा सही और सस्ता मानते हैं. ऑफिस का काम करना हो, नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखनी हो या दोस्तों से वीडियो कॉल करनी हो, WiFi की वजह से सब आराम से चल जाता है.
लेकिन कई बार यही WiFi कछुए की तरह धीरे-धीरे चलने लगता है. असल में इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. आज हम आपको उन्हीं वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं वो वजह और उनसे निपटने के उपाए.
चैनल इंटरफेरेंस मतलब सिग्नल का आपस में टकराना
आजकल कई घरों में WiFi राउटर होता है, जिससे चैनल ओवरलैपिंग की दिक्कत हो जाती है. खासकर अपार्टमेंट्स या सोसायटी वाले इलाकों में ये ज्यादा होता है. 2.4 GHz नेटवर्क में सिर्फ 14 चैनल होते हैं. अगर आपका और पड़ोसी का राउटर एक ही चैनल पर चल रहा है, तो दोनों के सिग्नल भिड़ जाते हैं इंटरनेट की स्पीड आधी हो जाती है. इसका आसान तरीका है राउटर की सेटिंग्स में जाकर सही चैनल चुनना. ज्यादातर नए राउटर ये काम अपने-आप कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी इसे मैनुअली सेट करना ज्यादा अच्छा रहता है.
WiFi राउटर की जगह
हम घर में WiFi तो लगवा लेते हैं लेकिन उसे जसही जगह पर नहीं रखते. चूंकि WiFi रेडियो वेव्स पर चलता है, अगर राउटर नीचे रखा हो या किसी चीज से ढका हो तो सिग्नल कमजोर हो जाते हैं. इसलिए इसे फर्श पर, अलमारी के पीछे या कोने में रखने से बचें. राउटर को हमेशा थोड़ी ऊंचाई और खुली जगह पर रखें, ताकि सिग्नल चारों तरफ आसानी से फैल सके.
माइक्रोवेव और ब्लूटूथ का असर
ये सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन सच है कि माइक्रोवेव ओवन और ब्लूटूथ डिवाइस भी आपका WiFi स्लो कर सकते हैं. इसके पीछे की वजह वजह ये है कि ये दोनों डिवाइस भी 2.4 GHz वाली फ्रीक्वेंसी पर चलते हैं. जब आप माइक्रोवेव ऑन करते हैं, तो उसका सिग्नल कई बार Wi-Fi से टकरा जाता है और नेट की स्पीड कम हो जाती है. ऐसा ही हाल पुराने ब्लूटूथ डिवाइस के साथ भी होता है.
नेटवर्क पर जरूरत से ज्यादा लोड
अगर घर में कोई ऑनलाइन गेम खेल रहा हो, या Netflix पर HD मूवी देख रहा हो और कोई बड़ा फाइल डाउनलोड कर रहा हो, तो नेट स्लो होना तो तय है. जब एक साथ ज्यादा लोग डेटा यूज करेंगे तो स्पीड कम हो हो जाएगी. इसका आसान हल है Quality of Service (QoS) सेटिंग ऑन कर देना, जिससे आप अपने काम को पहले नंबर पर रख सकते हैं.
दूरी का असर
आपने गौर किया होगा कि जैसे-जैसे आप राउटर से दूर जाते हैं, वैसे-वैसे WiFi का सिग्नल कमजोर होने लगता है. अगर आपका घर बड़ा है या दो मंजिला है, तो आप WiFi एक्सटेंडर या रिपीटर लगा सकते हैं. ये डिवाइस राउटर से सिग्नल पकड़कर आगे तक पहुंचाने में मदद करता है. अगर घर बहुत बड़ा है, तो राउटर को बीच में रखना सबसे बढ़िया तरीका है.
यह भी पढ़ें: WiFi को घर के किस कोने में रखने से मिलेगी चीते जैसी स्पीड? कइयों को नहीं पता यह राज की बात
यह भी पढ़ें: Wi-Fi इंटरनेट हो गया स्लो? तो राउटर के पास से हटा दें ये चीजें, फिर रॉकेट की स्पीड में डाउनलोड होगी मूवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










