iPhone 17 Series: अरे छोड़िए लंबी लाइनों में लगना, घर के दरवाजे पर आएगी नई आईफोन, बस यहां से करें आर्डर

iphone 17 Series Online Order
iPhone 17 Series की सेल अब इंडिया में शुरू हो चुकी है. अगर आप Apple के स्टोर्स के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना चाहते हैं, तो Blinkit, Instamart समेत करीब 5 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप आराम से iPhone 17 ऑर्डर कर सकते हैं और वो सीधा आपके घर डिलीवर हो जाएगा.
iPhone 17 Series: पिछले हफ्ते यानी 9 सितंबर को ऐपल ने अपनी नयी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. आज से भारत में इस नयी सीरीज की सेल भी शुरू हो गयी है. मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों के Apple स्टोर्स के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें रात से ही लगी थी. दिल्ली के साकेत सिटीवॉक मॉल और मुंबई के BKC स्टोर पर तो सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी. हालत तो ऐसे हो गए थे कि फोन सबसे पहले लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की और लात-घूंसे तक चल गए. बेंगलुरु में भी यही उत्साह देखने को मिला.
अगर आप भी नया iPhone 17 सीरीज खरीदने का सोच रहे है तो आपको इस भीड़ में जाने की कोई जरूरत नहीं है. आप इसे आराम से घर बैठे ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं. दरससल, कई ई-कॉमर्स साइट्स और डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर ये फोन लॉन्च ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ मिल रहा है. आइए जानते हैं कौन से हैं वो प्लेटफॉर्म्स
Blinkit
ब्लिंकिट अब इंस्टेंट डिलीवरी पर आईफोन 17 लेकर आया है. आप इसे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. बेस मॉडल यानी 256GB स्टोरेज वाला iPhone 17 की कीमत ₹82,900 रखी गई है. ध्यान रहे, इसकी उपलब्धता शहर के हिसाब से अलग हो सकती है और ज्यादा डिमांड होने की वजह से ये आउट ऑफ स्टॉक भी हो सकता है.
Instamart
Instamart पर अब iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone Air आपको बिल्कुल लॉन्च प्राइस पर मिल रहे हैं. इसके साथ ही कुछ बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी आपको इस ऐप पर मिल जाएंगे, जिससे खरीदारों की अच्छी-खासी बचत हो जाएगी.
Croma
क्रोमा पर आप 19 से 27 सितंबर तक iPhone 17 सीरीज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इस दौरान ग्राहक पुराने फोन पर करीब ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस पा भी सकते हैं. अगर आपके पास Tata Neu HDFC कार्ड है तो खरीदारी पर 10% तक NeuCoins भी मिलेंगे. साथ ही, चुने हुए प्रोडक्ट्स पर आपको नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी. इतना ही नहीं, लॉन्च ऑफर में कुछ ऐपल एक्सेसरीज पर 20% तक की छूट भी मिलेगी.
India istore
Apple के डिस्ट्रीब्यूटर Ingram Micro India द्वारा संचालित India istore पर iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 रखी गई है. इसे खरीदने वालों को तुरंत ₹4,000 का कैशबैक मिलेगा और अगर पुराना iPhone एक्सचेंज करते हैं तो ₹7,000 तक का बोनस भी मिल सकता है. मतलब सही एक्सचेंज पर फोन की कीमत काफी कम हो जाएगी.
Vijay Sales
Vijay Sales पर भी iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है. आप इसे ऑनलाइन और स्टोर दोनों जगहों से खरीद सकते हैं. iPhone Air (256GB) की कीमत ₹1,19,900 रखी गई है. अगर आप ICICI बैंक या SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको सीधा ₹4,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. ऐसे में फोन खरीदना थोड़ा हल्का पड़ेगा जेब पर.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 की सेल शुरू होते ही Apple स्टोर में मचा हंगामा, पहले पाने की होड़ में चल गए लात-घूंसे, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: iPhone का ये मॉडल मिल रहा सिर्फ 43,900 में! सेल शुरू होने से पहले लगा लें मौके पर चौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को लगातार कवर करते हैं.
अंकित की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट और ऐप्स, AI टूल्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को केवल लॉन्च या स्पेसिफिकेशन तक सीमित न रखकर, यूजर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और बाजार के ट्रेंड्स के नजरिए से भी समझाया जाए.
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब 1 वर्ष तक काम किया. वहां उन्हें टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज इकोसिस्टम में सटीक, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने की समझ विकसित करने में मदद की.
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










