4 More Apple Stores In India: भारत में खुलेंगे ऐपल के 4 और स्टोर, पहले मेड इन इंडिया आईफोन 16 प्रो मॉडल भी पेश करेगी कंपनी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Oct 2024 12:15 PM
4 More Apple Stores In India
4 More Apple Stores In India: ऐपल ने इससे पहले, अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे.
4 More Apple Stores In India: आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल भारत में चार और स्टोर खोलेगी. ये ऐपल स्टोर्स पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में स्थित होंगे. कंपनी जल्द अपने पहले मेड इन इंडिया आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स भी पेश करेगी.
ऐपल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा) डेयरड्रे ओब्रायन ने बयान में कहा, हम अपने दलों का निर्माण कर खुश हैं क्योंकि हम भारत में और अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं. हम इस देश में अपने ग्राहकों के जुनून से प्रेरित हैं.
ऐपल ने इससे पहले, अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे. इस घटनाक्रम से अवगत लोगों के अनुसार, नये स्टोर अगले वर्ष खोले जाने की संभावना है. कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, ऐपल अब भारत में आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स सहित सभी आईफोन 16 का विनिर्माण कर रहा है.
ऐपल ने 2017 में भारत में आईफोन का विनिर्माण शुरू किया था. बयान में कहा गया, भारत में निर्मित आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स जल्द ही हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए और दुनिया भर के चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए उपलब्ध होंगे. पीटीआई भाषा ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि मेड-इन-इंडिया आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की आपूर्ति इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है.
iPhone 14 Offer: कीमत सुन यकीन नहीं होगा, ऑफर खत्म होने से पहले खरीद लें फोन
Ratan Tata ने खेला iPhone 16 पर बड़ा दांव, डिस्काउंट के साथ 10 मिनट में डिलीवर कर रही उनकी कंपनी
iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










