माइक्रोसॉफ्ट ने आईफोन और एंड्रायड के लिए लॉन्‍च किया स्‍कैनर एप्‍प ''ऑफिस लेंस''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 3:59 PM

विज्ञापन

दुनिया की जानीमानी प्रद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आईफोन और एंड्रायड यूजरों के लिए स्‍कैनरएप्‍प पेश किया है. इस एप्‍प के द्वारा मोबाइल को स्‍कैनर की तरह प्रयोग में लाया जा स‍कता है और इसे वननेट पर सेव भी किया जा सकता है. करीब एक साल पहले माइक्रोसॉफ्ट ने खास तौर से विंडोज फोनों के लिए […]

विज्ञापन
दुनिया की जानीमानी प्रद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आईफोन और एंड्रायड यूजरों के लिए स्‍कैनरएप्‍प पेश किया है. इस एप्‍प के द्वारा मोबाइल को स्‍कैनर की तरह प्रयोग में लाया जा स‍कता है और इसे वननेट पर सेव भी किया जा सकता है.
करीब एक साल पहले माइक्रोसॉफ्ट ने खास तौर से विंडोज फोनों के लिए स्‍कैनर एप्‍प ‘ऑफिस लेंस’ लॉन्‍च किया था. इस एप्‍प की बढ़ती लोकप्रियता और एप्‍प की हाई रेटिंग को देखते हुए कंपनी ने इसे अब आईफोनों और एंड्रायड फोनों के लिए लॉन्‍च किया है.
गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिसियल ब्‍लॉग पर वननेट की टीम ने इस एप्प की जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि ऑफिस लेंस की लोकप्रियता इसी से साबित होती है कि इस एप्प की रेटिंग 5 में से 4.6 हो गयी है.
कंपनी ने जानकारी दी कि एप्‍पल यूजर इसे एप्‍प स्टोर और एंड्रायड यूजर इसे प्‍ले स्‍टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं. यह एप्‍प आपके फोन को पॉकेट स्‍कैनर के रूप में बदलकर इसे वननेट पर हमेशा के लिए सेव कर सकता है.
जिसे बाद में जरुरत पड़ने पर आसानी से रिकवर कियाजा सकता है.यहीं नहीं इस फाइल का इस्‍तेमाल DOCX, PPTX, JPG और PDF फॉरमेट में किया जा सकता है. यह आपको शेयर करने का ऑप्‍शन भी देता है. इस एप्‍प से आसानी से मेनू कार्ड, बिजनेस कार्ड, रिसिप्‍ट और बिलों को स्‍कैन करके शेयर किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola