इस महीने ऑनलाइन नियुक्ति में हुआ 8 प्रतिशत का इजाफा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2015 5:22 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में फरवरी माह में मासिक व सालाना आधार पर उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिला. एक सर्वेक्षण के अनुसार मुख्य रूप से दूरसंचार व आईटी जैसे क्षेत्रों में तेजी की वजह से माह के दौरान ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. मॉन्सटर डॉट काम के रोजगार […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में फरवरी माह में मासिक व सालाना आधार पर उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिला. एक सर्वेक्षण के अनुसार मुख्य रूप से दूरसंचार व आईटी जैसे क्षेत्रों में तेजी की वजह से माह के दौरान ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
मॉन्सटर डॉट काम के रोजगार सूचकांक के अनुसार फरवरी में देश का ऑनलाइन रोजगार मांग सूचकांक 13 अंक या 8.55 प्रतिशत बढकर 165 पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल इसी महीने में 152 था.
माह दर माह आधार पर भी इसमें बढोतरी हुई. इस साल जनवरी में यह 151 अंक पर था. मॉन्सटर डॉट काम के प्रबंध निदेशक (भारत-पश्चिम एशिया-दक्षिण पूर्व एशिया-हांगकांग) संजय मोदी ने कहा, ‘कौशल आधारित क्षेत्रों में मसलन दूरसंचार-आइएसपी तथा आइटी हार्डवेयर व साफ्टवेयर क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियों में बढोतरी देखने को मिली.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola